पारादीप, (निप्र) : एएमएनएस इंडिया ने राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एसपीसीबी) के सहयोग से ओडिशा के विभिन्न स्थानों पर प्लास्टिक-मुक्त सामुदायिक स्थलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जागरुकता अभियान चलाया। यह कार्यक्रम एक प्रदूषण-मुक्त पर्यावरण के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता के तहत आयोजित किया गया। अभियान का उद्देश्य एकल-उपयोग प्लास्टिक के मानव स्वास्थ्य, पशुओं एवं समुद्री जीवन पर पडऩे वाले दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करना था।