कटक, (निप्र) : राष्ट्रवादी संगठन सैल्यूट तिरंगा की ओर से क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव की पुण्यतिथि के अवसर पर 21 मार्च को कटक के शहीद भवन में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी सैल्यूट तिरंगा के ओडिशा प्रदेश अध्यक्ष शैलेश कुमार वर्मा ने दी।
वर्मा ने बताया कि सैल्यूट तिरंगा राष्ट्रवादी संगठन सदैव राष्ट्रवाद की भावना को मजबूत करने तथा देश की सुरक्षा में तैनात सैनिकों एवं पुलिस कर्मियों के सम्मान और सेवा कार्यों में सक्रिय रूप से कार्य करता रहा है।
संगठन समय-समय पर जांबाज सैनिकों एवं पुलिस कर्मियों को सम्मानित करने के साथ ही शहीदों की स्मृति में इस प्रकार के प्रेरणादायक कार्यक्रमों का आयोजन करता रहता है। संगठन के उपाध्यक्ष मनोज शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस अवसर पर संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक राजेश झा सहित दिल्ली से कई सांसदों एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों के शामिल होने की संभावना है।
वहीं संगठन के सचिव कमल सिकारिया ने बताया कि यह कार्यक्रम पूर्णत: देशभञ्चित की भावना से ओत-प्रोत होगा। कार्यक्रम के दौरान देश की रक्षा एवं सुरक्षा में तैनात सैनिकों, पुलिस कर्मियों, शहीदों के परिजनों सहित राष्ट्र सेवा में समर्पित कई गणमान्य व्यञ्चितयों एवं समाजसेवी को सम्मानित किया जाएगा। शहर के जाने-माने विशिष्ट समाजसेवी एवं संस्था के ओडिशा प्रदेश संरक्षक विजय खंडेलवाल ने कहा कि यह आयोजन युवाओं में राष्ट्रभञ्चित की भावना जागृत करने एवं शहीदों के सर्वोच्च बलिदान को स्मरण करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास होगा।