Please wait...

 
Trending Now
  • 50 प्रतिशत बजट खर्च में गिरावट
  • शिखर धवन ने गर्लफ्रेंड सोफी शाइन से शादी की
  • पाकिस्तान और न्यूजीलैंड का मैच चढ़ा बारिश की भेंट
  • एनटीपीसी ने 81 स्कूलों वितरित की 1,400 डुअल डेस्क बेंच
  • महिला टी20 : भारत ने ऑस्ट्रेलिया में एक दशक के बाद जीती ऐतिहासिक शृंखला
Sunday, Feb 22, 2026
Published on: Saturday, February 21, 2026
राज्य

7 हजार से अधिक उपभोञ्चताओं का बिजली बिल हुआ शून्य


संबलपुर, (निप्र) : उपभोञ्चता सशञ्चितकरण और हरित ऊर्जा के प्रति प्रतिबद्धता दर्शाते हुए टीपी वेस्टर्न ओडिशा डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड (टीपीडब्ल्यूओडीएल) ने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुक्रत बिजली योजना तथा कंपनी द्वारा संचालित ‘यूटिलिटी लेड एग्रीगेशन मॉडल (उला मॉडल)’ के तहत छतों पर सोलर पैनल स्थापना में उल्लेखनीय मासिक वृद्धि दर्ज की है। सोलर पैनल लगाने के बाद 56 प्रतिशत से अधिक उपभोञ्चताओं का जनवरी माह का बिजली बिल शून्य हो गया है।
 
टीपीडब्ल्यूओडीएल के वितरण क्षेत्र में अब तक कुल 13,000 से अधिक उपभोञ्चता अपने घरों की छत पर सोलर पैनल स्थापित कर चुके हैं। इससे पारंपरिक ग्रिड बिजली पर उनकी निर्भरता में उल्लेखनीय कमी आई है और मासिक बिजली खर्च में भी गिरावट दर्ज की गई है। आंकड़ों के अनुसार, जनवरी माह में 7,297 उपभोञ्चताओं का बिजली बिल शून्य यूनिट दर्ज किया गया। दिसंबर 2025 में जहां शून्य बिजली बिल पाने वाले उपभोञ्चताओं की संक्चया 177 थी, वहीं जनवरी 2026 में यह संक्चया पांच गुना से अधिक बढक़र 979 हो गई है। यह योजना से मिलने वाले प्रत्यक्ष आर्थिक लाभ को दर्शाता है।
 
देशव्यापी प्रधानमंत्री सूर्यघर मुक्रत बिजली योजना के अंतर्गत सोलर पैनल स्थापना के लिए केंद्र और राज्य सरकार दोनों की ओर से वित्तीय सहायता उपलब्ध है। लगभग 2 लाख रुपये की लागत वाले 3 किलोवाट सोलर पैनल पर उपभोञ्चता को करीब 1.38 लाख रुपये तक की सब्सिडी मिलती है। इसी प्रकार 1.40 लाख रुपये लागत वाले 2 किलोवाट सोलर पैनल पर लगभग 1.10 लाख रुपये की संयुञ्चत सहायता प्रदान की जाती है।
 
इसी तरह टीपीडब्ल्यूओडीएल द्वारा संचालित विशेष 1 किलोवाट उला मॉडल के तहत पात्र उपभोञ्चता मात्र 5,622 रुपये का भुगतान कर (जिसमें 1,875 रुपये सोलर पैनल और 3,747 रुपये सोलर मीटर के लिए शामिल हैं) अपने घर की छत पर सोलर पैनल लगवा सकते हैं। कंपनी द्वारा संपूर्ण स्थापना कार्य किया जाता है। सभी उपकरणों पर पांच वर्ष की वारंटी तथा सोलर पैनल पर 25 वर्ष की वारंटी प्रदान की जा रही है, जिससे दीर्घकालीन विश्वसनीयता सुनिश्चित होती है। 

हाल की खबरें
Copyright © 2026 PRAJABARTA. All rights reserved.