देवगढ़, (निप्र) : ओडिशा केंदुपत्ता कर्मचारी संघ की ओर से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर रियामाल रेंज में विरोध प्रदर्शन कर रहे है। दो दिवसीय विरोध प्रदर्शन में सैंकड़ों केंदुपîाा तोडऩे वाले और मौसमी कर्मचारी शामिल हुए। विरोध प्रदर्शन के दौरान संघ ने केंदुपîाा तोडऩे वालों के बंडल दर में वृद्धि करने, मौसमी कर्मचारियों को वर्ष 2024 के अनुरूप न्यूनतम मजदूरी प्रदान करने, केंदुपîाा बांधने वाले श्रमिकों के प्रति बंडल दर बढ़ाने, बोनस की घोषणा करने, सामाजिक सुरक्षा के लिए 200 करोड़ रुपये के बजट प्रावधान रखने, मृत्यु सहायता राशि को बढ़ाकर 4 लाख रुपये करने, केएलडीबी में संशोधन तथा केंदुपत्ता संस्था के निजीकरण पर रोक लगाने की मांग कर रहे है।
विरोध प्रदर्शन के दौरान संगठन के सचिव संजीत मोहंती और मीडिया संयोजक देवज्योति पटनायक ने विभिन्न रेंज का दौरा कर आंदोलन को अपना समर्थन दिया। मोहंती ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं तो 27 फरवरी को देवगढ़ सहित तिलेईबणी, बारकोट, रियामाल और पूरे राज्य में सडक़ जाम आंदोलन को तेज किया जाएगा। विरोध प्रदर्शन में रेंज सचिव गंधर्व प्रधान, घनश्याम प्रधान, शंकर्षण साहू, प्रदीप्त कुमार साहू, तीर्थवासी माझी, दिलेश्वर महाकुल, मधुसूदन प्रधान, निरंजन गड़तिया, टंकधर प्रधान, विजय कुमार प्रधान समेत कई अन्य सदस्य शामिल हुए।