Please wait...

 
Trending Now
  • 50 प्रतिशत बजट खर्च में गिरावट
  • शिखर धवन ने गर्लफ्रेंड सोफी शाइन से शादी की
  • पाकिस्तान और न्यूजीलैंड का मैच चढ़ा बारिश की भेंट
  • एनटीपीसी ने 81 स्कूलों वितरित की 1,400 डुअल डेस्क बेंच
  • महिला टी20 : भारत ने ऑस्ट्रेलिया में एक दशक के बाद जीती ऐतिहासिक शृंखला
Sunday, Feb 22, 2026
Published on: Saturday, February 21, 2026
खेल

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड का मैच चढ़ा बारिश की भेंट


कोलंबो : टी-20 वल्र्डकप में पाकिस्तान-न्यूजीलैंड सुपर-8 मैच बारिश में धुला। दोनों टीमों को एक-एक अंक मिले। पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। लेकिन, मैच शुरू होने से पहले बारिश आ गई। करीब ढाई घंटे के इंतजार के बार मैच रेफरी ने इसे रद्द कर करने का फैसला लिया। ऐसे में दोनों टीमों को एक-एक अंक दे दिए। इस टूर्नामेंट में दूसरा मैच रद्द हुआ है। इससे पहले जिम्बाब्वे और आयरलैंड का मैच रद्द हुआ था। पहला सुपर-8 मैच रद्द होने के बाद पाकिस्तान और न्यूजीलैंड को एक-एक अंक मिले हैं। यहां से सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए दोनों टीमों को अपने बचे हुए दोनों मैच जीतने होंगे। दोनों टीमों को इंग्लैंड और श्रीलंका से खेलना है।

हाल की खबरें
Copyright © 2026 PRAJABARTA. All rights reserved.