देशभक्ति से सराबोर हुआ कटक
कटक, (निप्र) : शहीद भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव की पुण्य स्मृति में राष्ट्रवादी संगठन सैल्यूट तिरंगा की ओर से आयोजित भव्य कार्यक्रम ‘एक शाम शहीदों के नाम’ का आयोजन कटक के शहीद भवन में किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में राष्ट्रभक्त नागरिकों एवं गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति ने आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ।
मंच पर उपस्थित अतिथियों में विधायिका सोफिया फिरदौस, पूर्व विधायक मोहम्मद मुकीम, भुवनेश्वर के पूर्व सांसद प्रसन्न कुमार पाटशाणी, सैल्यूट तिरंगा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश झा, प्रदेश संरक्षक विजय खंडेलवाल, गणेश प्रसाद कंदोई, उपेन्द्र सिंह, कटक मारवाड़ी समाज के अध्यक्ष संजय कुमार शर्मा, सैल्यूट तिरंगा के प्रदेश अध्यक्ष शैलेश कुमार वर्मा, कार्यक्रम संयोजक मनोज शर्मा, सचिव कमल सिकरिया सहित कई गणमान्य व्यक्ति मंचासीन थे। मुख्य वक्ता के रूप में अपने संबोधन में राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश झा ने शहीदों के बलिदान को नमन करते हुए युवाओं से राष्ट्रसेवा के लिए आगे आने का आह्वान किया।
प्रदेश संरक्षक नरेश गनेरीवाल ने मंच संचालन किया। इस अवसर पर बहादुरी एवं निरंतर राष्ट्र की रक्षा में समर्पित बहादुर सैनिकों चित्तरंजन नायक, सुरेंद्र कुमार साहू, उदयनाथ सेठी, श्रीकांत चंद्र दास एवं आईपीएस अधिकारी देवदत्त सिंह, आईपीएस प्रतीक सिंह, आरपीएफ आईआईसी राज सिंह मल्लिक, आरपीएफ कांस्टेबल स्मृति रंजन साहू, सरस्वती राउत एवं सीमा पर ड्यूटी के दौरान देश के लिए शहीद हुए अमर कुमार जय सिंह का पारिवारिक सदस्य आदि को ‘राष्ट्र प्रहरी सम्मान’ प्रदान किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुकुंद कुमार सिन्हा, सुनील कुमार शर्मा, प्रकाश अग्रवाल छोटू, राजेश चौधरी, अमन चतुर्वेदी, पारसनाथ शाह सहित शहर के कई समाजसेवियों का सराहनीय योगदान रहा। अंत में आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों एवं कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग करने वालों के प्रति आभार प्रकट किया गया।