Please wait...

 
Trending Now
  • एनएचआरसी के स्पेशल मॉनीटर ने किया सीवा का दौरा
  • अखिल भारतीय ब्राह्मण सम्मेलन आयोजित
  • स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पतालों में अग्नि सुरक्षा उपायों की समीक्षा की
  • भारतीय स्टेट बैंक पेंशनर्स संघ भुवनेश्वर मंडल की आम सभा संपन्न
  • ईस्ट कोस्ट रेलवे ने माल ढुलाई में बनाए नए रिकॉर्ड
Monday, Mar 23, 2026
Published on: Sunday, March 22, 2026
राज्य

भारतीय स्टेट बैंक पेंशनर्स संघ भुवनेश्वर मंडल की आम सभा संपन्न


कटक, (निप्र) : भारतीय स्टेट बैंक पेंशनर्स संघ के भुवनेश्वर मंडल की आम सभा शनिवार को कटक स्थित शहीद भवन में आयोजित की गई। सभा की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष गणेश चंद्र मिश्र ने की। मुक्चय अतिथि के रूप में भारतीय स्टेट बैंक भुवनेश्वर मंडल के जनरल मैनेजर कौशल किशोर सिंह ने शिकरत की । जबकि सम्मानित अतिथि के रूप में मंडल विकास अधिकारी श्यामदेन दोरजी लामा, स्टेट बैंक अधिकारी संघ के सचिव अमिताभ दास और कर्मचारी संघ के अध्यक्ष डा तपन कुमार पाल ने भाग लिया।
 
सभा की शुरुआत में महासचिव उपेन्द्र कुमार दास ने उपस्थित सदस्यों को पेंशनभोगी कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। विशेष रूप से अवकाशप्राप्त कर्मचारियों और अधिकारियों की लंबित पेंशन समस्याओं पर जोर देते हुए उन्होंने इंडियन बैंकर्स एसोसिएशन और केंद्रीय सरकार की उदासीनता पर नाराजगी जताई। सदस्यों ने पेंशन और वेतन संशोधन की लंबित मांगों पर भी चर्चा की।
 
उन्होंने पेंशनभोगियों के मूल वेतन के समय पर संशोधन और कम्प्यूटेशन अवधि को वर्तमान 15 वर्ष से घटाकर 10 वर्ष करने की मांग उठाई। सभा में चुनाव अधिकारी कृष्णचंद्र राउत ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के अवकाशप्राप्त मुक्चय महाप्रबंधक संघ के नव निर्वाचित कर्मकर्ताओं के नामों की घोषणा की। इसके बाद गणेश चंद्र मिश्र और उपेन्द्र कुमार दास क्रमश: अध्यक्ष और महासचिव पद पर पुन: निर्वाचित हुए। सभा में उपस्थित सभी सदस्यों ने आगामी पेंशन सुधार और कर्मचारियों की समस्याओं के त्वरित समाधान की आवश्यकता पर जोर दिया।

हाल की खबरें
Copyright © 2026 PRAJABARTA. All rights reserved.