Please wait...

 
Trending Now
  • एनएचआरसी के स्पेशल मॉनीटर ने किया सीवा का दौरा
  • अखिल भारतीय ब्राह्मण सम्मेलन आयोजित
  • स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पतालों में अग्नि सुरक्षा उपायों की समीक्षा की
  • भारतीय स्टेट बैंक पेंशनर्स संघ भुवनेश्वर मंडल की आम सभा संपन्न
  • ईस्ट कोस्ट रेलवे ने माल ढुलाई में बनाए नए रिकॉर्ड
Monday, Mar 23, 2026
Published on: Sunday, March 22, 2026
राज्य

अखिल भारतीय ब्राह्मण सम्मेलन आयोजित


भुवनेश्वर, (निप्र) : राजधानी भुवनेश्वर स्थित ओडिशा भवन में रविवार को  अखिल ब्राह्मण सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से आए ब्राह्मण समाज के लोगों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित डा सुनीति मुंड ने कहा कि ब्राह्मण समाज सदैव समाज के कल्याण और मंगल को प्राथमिकता देता है, जो अंतत: राष्ट्र के समग्र विकास को सुनिश्चित करता है।

उन्होंने कर्मकांड से जुड़े ब्राह्मणों की समस्याओं पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें उनके कार्य के अनुरूप उचित पारिश्रमिक मिलना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि ऐसे सम्मेलन हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता को और अधिक सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सम्मेलन के दौरान देशभर से आए प्रतिभागियों ने विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक मुद्दों पर विचार-विमर्श किया और समाज के उत्थान के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। 

हाल की खबरें
Copyright © 2026 PRAJABARTA. All rights reserved.