Please wait...

 
Trending Now
  • मालाबार ने आरडीडब्ल्यू में शुरू किया छात्रवृत्ति कार्यक्रम
  • खंडगिरि में तनिष्क का शोरूम फिर से शुरू
  • श्री जगन्नाथ मंदिर में रत्न भंडार सूचीकरण का दूसरा चरण शुरू
  • खुदरा मुद्रास्फीति के चालू वित्त वर्ष में 4.6 प्रतिशत रहने का अनुमान : आरबीआई
  • सूर्यवंशी और जायसवाल के तूफान में उड़ गया मुंबई : जयवर्धने
Thursday, Apr 9, 2026
Published on: Wednesday, April 08, 2026
व्यापार

कृपाजल इंजीनियरिंग कॉलेज में बूटकैंप का शुभारंभ


भुवनेश्वर : बदलते दौर की विचारधारा और बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच नवाचार (इनोवेशन) और उद्यमशीलता (एंटरप्रेन्योरशिप) युवाओं की सफलता का प्रमुख आधार बनते जा रहे हैं। इसी उद्देश्य के साथ कृपाजल इंजीनियरिंग कॉलेज में 'इनोवेशन, डिजाइन और एंटरप्रेन्योरशिपÓ बूटकैंप (तृतीय संस्करण, भाग-1) का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. हेमंत कुमार रथ, प्रिंसिपल साइंटिस्ट, शामिल हुए। उन्होंने कहा कि आज केवल पारंपरिक शिक्षा पर्याप्त नहीं है, बल्कि नवाचार, रचनात्मक सोच और उद्यमशीलता की भावना ही युवाओं को आगे बढऩे में मदद करती है। कॉलेज के चेयरमैन डॉ. भवानी चरण रथ ने कहा कि यह बूटकैंप विद्यार्थियों में नई चेतना जागृत करेगा और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए मजबूत आधार तैयार करेगा। उन्होंने छात्रों से इस अवसर का अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान किया। यह पांच दिवसीय बूटकैंप 6 अप्रैल से 10 अप्रैल तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें देश के विभिन्न हिस्सों से छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं। कॉलेज के निदेशक डॉ. विभूति भूषण रथ ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), डिजाइन थिंकिंग और स्टार्टअप संस्कृति आज के युवाओं के लिए अत्यंत आवश्यक हो चुके हैं। कार्यक्रम में 'इनोवेशन काउंसिलÓ के सदस्य नितिन कुमार ने कहा कि यह बूटकैंप छात्रों की रचनात्मक सोच को निखारने के साथ उन्हें स्टार्टअप शुरू करने के लिए प्रेरित करेगा। 

हाल की खबरें
Copyright © 2026 PRAJABARTA. All rights reserved.