ग्राहकों को मिलेगा खास छूट
भुवनेश्वर, (निप्र) : टाटा समूह की प्रमुख आभूषण ब्रांड तनिष्क ने ओडिशा के खंडगिरि स्थित अपने नवीनीकृत स्टोर को पुन: खोलते हुए शहर में रिटेल अनुभव का विस्तार किया है। करीब 6000 वर्ग फुट में फैले इस आधुनिक और विस्तृत स्टोर का उद्घाटन टाइटन कंपनी लिमिटेड के क्षेत्रीय व्यवसाय प्रमुख (पूर्व) सह गौरव कृष्ण और क्लस्टर व्यवसाय प्रमुख आलोक रंजन ने किया। पुन: उद्घाटन के अवसर पर कंपनी ने अक्षय तृतीया को ध्यान में रखते हुए विशेष ऑफर की घोषणा की है, जिसके तहत ग्राहकों को मेकिंग चार्ज पर 20 प्रतिशत तक की छूट और सोने के आभूषणों की खरीद पर प्रति ग्राम 201 रुपये की छूट दी जाएगी, जो 10 से 20 अप्रैल 2026 तक मान्य रहेगी। आईगिणिया चौक, राष्ट्रीय राजमार्ग-16, रीता टीवीएस के सामने स्थित यह नया स्टोर सोने, हीरे, सॉलिटेयर, स्टोन-स्टडेड और विभिन्न आधुनिक व पारंपरिक डिजाइनों का विस्तृत संग्रह प्रस्तुत करता है। यहां 'ह्यूजÓ, 'मृगनकाÓ, 'ग्लैमडेजÓ, 'स्ट्रिंग इटÓ, 'दोरÓ, 'अवीरÓ और विवाह विशेष 'रिवाहÓ जैसे कलेक्शन उपलब्ध हैं, जो ग्राहकों की विविध पसंद को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं। इस अवसर पर कंपनी अधिकारियों ने कहा कि नया स्टोर ग्राहकों को अधिक आधुनिक, विशाल और बेहतर शॉपिंग अनुभव प्रदान करेगा तथा गुणवत्ता, कारीगरी और विश्वास के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता को और मजबूत करेगा। तनिष्क, टाटा समूह का प्रमुख आभूषण ब्रांड है, जो पिछले दो दशकों से उत्कृष्ट डिजाइन और शुद्धता के लिए जाना जाता है तथा देशभर के &00 से अधिक शहरों में 500 से Óयादा स्टोर के माध्यम से अपनी उपस्थिति बनाए हुए है।