2000 छात्राओं को मिलेगा लाभ
भुवनेश्वर, (निप्र) : मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स ने भुवनेश्वर स्थित रमादेवी महिला विश्वविद्यालय में अपने ईस्ट रीजन स्कॉलरशिप प्रोग्राम की शुरुआत की। इस पहल के तहत 1.8 करोड़ रुपये के निवेश से 2000 छात्राओं को सहायता प्रदान की जाएगी। यह कार्यक्रम वित्त वर्ष 2026-27 के लिए कंपनी की 200 करोड़ रुपये की राष्ट्रीय कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) योजना का हिस्सा है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कनक वर्धन सिंह देव, उपमुख्यमंत्री, ओडिशा उपस्थित रहे। इस अवसर पर कंपनी के वरिष्ठ प्रतिनिधि, आमंत्रित अतिथि और शैक्षणिक समुदाय के सदस्य भी मौजूद थे। राष्ट्रीय स्तर पर यह सीएसआर पहल 19 राÓयों के &000 से अधिक स्थानों पर संचालित की जा रही है, जिससे 2 लाख से अधिक लोगों को लाभ मिलने की संभावना है। इस कार्यक्रम का मुख्य फोकस शिक्षा के साथ-साथ भूख उन्मूलन, स्वास्थ्य सेवा, आवास और पर्यावरण संरक्षण पर है। इसके तहत &&,000 बालिकाओं को छात्रवृत्ति देने, प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के सहयोग से स्ट्रीट चिल्ड्रन के लिए माइक्रो-लर्निंग सेंटर बढ़ाने तथा मालाबार चैरिटेबल ट्रस्ट के माध्यम से क्रियान्वयन किया जा रहा है। पूर्वी भारत में कंपनी की सीएसआर गतिविधियां शिक्षा और भूख उन्मूलन के अलावा जरूरी संसाधनों की उपलब्धता पर भी केंद्रित हैं। झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में माइक्रो-लर्निंग सेंटर, भोजन वितरण और पेयजल सुविधाओं के माध्यम से हजारों लोगों को लाभ पहुंचाया जा रहा है।
इस अवसर पर कनक वर्धन सिंह देव ने कहा कि शिक्षा, पोषण और आवश्यक संसाधनों तक पहुंच सुनिश्चित करने वाली पहलें समाज के जमीनी स्तर को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं और समावेशी विकास को बढ़ावा देती हैं। कंपनी के चेयरमैन एमपी अहमद ने कहा कि शिक्षा दीर्घकालिक बदलाव का सबसे प्रभावी माध्यम है और छात्रवृत्ति कार्यक्रम के जरिए आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभाशाली छात्रों को आगे बढऩे का अवसर दिया जा रहा है।
भुवनेश्वर में शुरू किया गया यह छात्रवृत्ति कार्यक्रम कंपनी की शिक्षा-केंद्रित सीएसआर पहल को और मजबूत करेगा तथा छात्रों को निरंतर और संरचित सहयोग प्रदान करेगा।