Please wait...

 
Trending Now
  • मालाबार ने आरडीडब्ल्यू में शुरू किया छात्रवृत्ति कार्यक्रम
  • खंडगिरि में तनिष्क का शोरूम फिर से शुरू
  • श्री जगन्नाथ मंदिर में रत्न भंडार सूचीकरण का दूसरा चरण शुरू
  • खुदरा मुद्रास्फीति के चालू वित्त वर्ष में 4.6 प्रतिशत रहने का अनुमान : आरबीआई
  • सूर्यवंशी और जायसवाल के तूफान में उड़ गया मुंबई : जयवर्धने
Thursday, Apr 9, 2026
Published on: Wednesday, April 08, 2026
खेल

बुमराह के पहले ओवर में सूर्यवंशी की धमाकेदार शुरुआत से दबाव कम हुआ: जायसवाल


 
गुवाहाटी : वैभव सूर्यवंशी ने पहले ओवर में जिस सहजता से जसप्रीत बुमराह का सामना किया उससे राजस्थान रॉयल्स के उनके साथी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल भी हैरान थे और उन्होंने कहा कि इससे उन पर दबाव कम हो गया था। राजस्थान रॉयल्स ने बारिश से प्रभावित इस मैच में मुंबई इंडियंस को 27 रन से हराया जिसमें जायसवाल और 15 वर्षीय सूर्यवंशी ने शानदार शुरुआत करके जीत की नींव रखी थी। जायसवाल ने मैच के बाद संवाददाताओं से कहा, उसने पहली गेंद पर ही छक्का जड़ा और मैंने उससे कहा कि वह अपने शॉट्स खेलता रहे। जायसवाल ने 32 गेंद पर नाबाद 77 रन बनाए जिससे राजस्थान ने बारिश के कारण 11 ओवर के मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट पर 150 रन बनाए। इसके जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम नौ विकेट पर 123 रन ही बना पाई। मुंबई को इस तरह से लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा, जबकि राजस्थान रॉयल्स तीन मैचों में तीन जीत के साथ तालिका में शीर्ष पर पहुंच गया है।

हाल की खबरें
Copyright © 2026 PRAJABARTA. All rights reserved.