Please wait...

 
Trending Now
  • मालाबार ने आरडीडब्ल्यू में शुरू किया छात्रवृत्ति कार्यक्रम
  • खंडगिरि में तनिष्क का शोरूम फिर से शुरू
  • श्री जगन्नाथ मंदिर में रत्न भंडार सूचीकरण का दूसरा चरण शुरू
  • खुदरा मुद्रास्फीति के चालू वित्त वर्ष में 4.6 प्रतिशत रहने का अनुमान : आरबीआई
  • सूर्यवंशी और जायसवाल के तूफान में उड़ गया मुंबई : जयवर्धने
Thursday, Apr 9, 2026
Published on: Wednesday, April 08, 2026
खेल

चैंपियंस लीग ञ्चवार्टरफाइनल : बायर्न ने रियाल मैड्रिड को 2-1 से हराया


 
एमबाप्पे की मेहतन पर केन का गोल भारी पड़ा
मैड्रिड, (एजेंसी) :  चोट से उबरकर वापसी करने वाले हैरी केन के शानदार प्रदर्शन की बदौलत बायर्न म्यूनिख ने चैंपियंस लीग फुटबाल टूर्नामेंट के ञ्चवार्टर फाइनल के पहले चरण में रियाल मैड्रिड को 2-1 से हराया। केन ने एक गोल किया जबकि एक अन्य गोल करने में मदद की जिससे बायर्न 2-0 से आगे हो गया। किलियन एमबाप्पे ने रियाल मैड्रिड की तरफ से गोल करके अंतर को कम किया। केन टखने में चोट के कारण पिछले सप्ताहांत बुंडेसलिगा मैच में नहीं खेल पाए थे और उनका इस मैच में खेलना संदिग्ध माना जा रहा था। उन्होंने हालांकि न सिर्फ मैच खेला बल्कि शानदार प्रदर्शन भी किया।  इस परिणाम से बायर्न म्यूनिख को अगले सप्ताह जर्मनी में होने वाले दूसरे चरण के मैच से पहले बढ़त मिल गई है। वह 2023-24 के बाद पहली बार चैंपियंस लीग के सेमीफाइनल में पहुंचने की कोशिश कर रहा है। 
 
हम अभी भी दौड़ में हैं : रियाल मैड्रिड:::::
रियाल मैड्रिड के कोच अल्वारो अर्बेलोआ ने कहा, हम अभी भी दौड़ में हैं। केवल एक गोल का अंतर है। हमने दिखा दिया है कि हम कहीं भी जीत सकते हैं। हमारा सामना एक कड़े प्रतिद्वंदी से था लेकिन हमने अच्छा खेल दिखाया।
 
केन का इस लीग में 11वां गोल था
 केन ने 41वें मिनट में बायर्न के पहले गोल में मदद की। उन्होंने सर्ज ग्नाब्री के साथ मिलकर मूव बनाया और फिर लुई डियाज़ को पेनल्टी एरिया के अंदर पास दिया। कोलंबियाई फॉरवर्ड ने रियाल मैड्रिड के गोलकीपर एंड्री लुनिन को चकमा देकर गोल दाग दिया। केन ने 46वें मिनट में बायर्न की तरफ से दूसरा गोल किया। यह चैंपियंस लीग में उनका 11वां गोल था।  एमबाप्पे ने इसके बाद 74वें मिनट में रियाल मैड्रिड की तरफ से गोल करके उसकी उम्मीदों को जीवंत रखा। एमबाप्पे इस सत्र में चैंपियंस लीग में 14 गोल करके शीर्ष पर काबिज हैं। वह चैंपियंस लीग के एक सत्र में सबसे अधिक गोल करने के रिकॉर्ड से तीन गोल पीछे हैं, जो क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने 2013-14 में रियाल मैड्रिड के लिए बनाया था।

हाल की खबरें
Copyright © 2026 PRAJABARTA. All rights reserved.