Please wait...

 
Trending Now
  • शीर्ष 10 में से सात कंपनियों का मार्केट कैप 1.75 लाख करोड घटा
  • पेशेवर मुक्केबाजी में उतर सकती हैं मैरी कॉम
  • ब्रेक से तरोताजा होकर वापसी में मदद मिली : कोहली
  • भव्य शोभायात्रा के साथ संपन्न हुआ बासंती दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन
  • विद्यार्थियों में ज्ञान के साथ चरित्र का भी विकास करें शिक्षक : राज्यपाल
Monday, Mar 30, 2026
Published on: Wednesday, February 11, 2026
अपराध

सोशल मीडिया हनीट्रैप मामला : महिला, पति समेत तीन गिरफ्तार


कटक, (निप्र) : सोशल मीडिया के जरिए कथित हनीट्रैप और लूट के एक मामले में कटक के पुरीघाट थाना पुलिस ने एक महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। महिला पर आरोप है कि उसने एक व्यञ्चित को नशीला पदार्थ पिलाकर उसके सोने के आभूषण और लाखों रुपये नकद लूट लिए। पुलिस के अनुसार, यह घटना 10 जनवरी को हरिपुर क्षेत्र के एक होटल में हुई। आरोप है कि महिला ने सोशल मीडिया के माध्यम से पीडि़त से दोस्ती की और बाद में उससे होटल में मिलने का कार्यक्रम तय किया।
 
मुलाकात के दौरान महिला ने कथित रूप से ठंडे पेय में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया, जिससे वह बेहोश हो गया। पीडि़त के बेहोश होने के बाद आरोपी महिला होटल के कमरे से सोने के आभूषण, नकदी और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गई। मुख्य आरोपी की पहचान इतिश्री साहू के रूप में हुई है, जिसे पुलिस ने इस पूरे षड्यंत्र का मास्टरमाइंड बताया है। उसके पति महेश दास और चोरी के सोने के आभूषण खरीदने के आरोपी एक अन्य व्यञ्चित को भी हिरासत में लिया गया है।
 
जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से लगभग 200 ग्राम सोने के आभूषण, 53,500 नकद, मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड और आधार कार्ड बरामद किए हैं। अधिकारियों ने बताया कि जांच में यह भी सामने आया है कि कुछ रकम डिजिटल लेनदेन के माध्यम से ट्रांसफर की गई थी। कटक जोन-6 के सहायक पुलिस आयुक्‍त (एसीपी) अशोक गिरी ने बताया कि करीब 200 ग्राम सोना और लगभग 1 लाख रुपये नकद लूटे गए थे। इसके अलावा करीब 80,000 ऑनलाइन भुगतान प्लेटफॉर्म के जरिए ट्रांसफर किए गए। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या आरोपियों ने अन्य तरीकों से भी धन की हेराफेरी की है। जांचकर्ताओं को संदेह है कि आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से लोगों को निशाना बनाते थे। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि क्या वे इसी तरह के अन्य मामलों में भी शामिल रहे हैं। 

हाल की खबरें
Copyright © 2026 PRAJABARTA. All rights reserved.