Please wait...

 
Trending Now
  • सूर्य भाई और मैं जरूरत पडऩे पर सूत्रधार की भूमिका निभा सकते हैं : तिलक वर्मा
  • एशियाई निशानेबाजी चैम्पियनशिप : अनीश ने रैपिड फायर पिस्टल में जीता कांस्य पदक
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री पात्र ने केंद्रीय मंत्री डा सिंह से की मुलाकात
  • एकात्म मानववाद गरीबों के उत्थान का सर्वश्रेष्ठ मॉडल है दीनदयाल : मुख्‍यमंत्री माझी
  • मां बगलामुखी पीठ में 141 कुंडीय विश्वशांति महायज्ञ 15 से
Thursday, Feb 12, 2026
Published on: Wednesday, February 11, 2026
खेल

सूर्य भाई और मैं जरूरत पडऩे पर सूत्रधार की भूमिका निभा सकते हैं : तिलक वर्मा


नई दिल्ली : अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए मशहूर तिलक वर्मा ने बुधवार को यहां कहा कि मौजूदा टी20 विश्व कप में जरूरत पडऩे पर वह भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव के साथ पारी के सूत्रधार की भूमिका निभा सकते हैं। चोट से उबरने के बाद तिलक वर्मा ने आईसीसी टूर्नामेंट से पहले भारतीय टीम में सफल वापसी की है। भारत ने सात फरवरी को अमेरिका के खिलाफ टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में छह विकेट जल्दी गंवा दिए थे लेकिन बाद में वापसी करते हुए आराम से जीत दर्ज की। नामीबिया के खिलाफ मैच की पूर्व संध्या पर तिलक ने कहा, मुख्य कोच (गौतम गंभीर) ने हमसे कहा है कि अगर अमेरिका के खिलाफ हुए मैच की तरह विकेट जल्दी-जल्दी गिरें तो हमें सावधानी से खेलना चाहिए। जरूरत पडऩे पर सूर्यकुमार भाई और मैं सू्त्रधार की भूमिका निभा सकते हैं।  उन्होंने यह भी बताया कि स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह गुरुवार को होने वाले मुकाबले के लिए फिट हैं जो पहला मैच नहीं खेल पाए थे। उन्होंने कहा, जसप्रीत बुमराह फिट हैं और नामीबिया के खिलाफ कल के मैच के लिए उपलब्ध हैं। कोलंबो में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ 15 फरवरी को होने वाले मुकाबले पर तिलक ने कहा, हम एक समय में एक मैच पर ही ध्यान दे रहे हैं। हम श्रीलंका की परिस्थितियों और मैच के लिए तैयार हैं। तिलक ने अभ्यास मुकाबलों में शानदार वापसी की जिसमें उन्होंने अमेरिका के खिलाफ 24 गेंद में 38 रन और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 19 गेंद में 48 रन बनाकर अपनी फॉर्म और तैयारी दिखाई। उन्होंने कहा, विश्व कप टीम में वापसी कर खुश हूं। मेरा एकमात्र लक्ष्य टीम को विश्व कप जीतने में मदद करना है। यहां तक कि जब मैं खेल नहीं रहा था, तब भी मैं भारत के मैच जीतने का ही सोच रहा था। 

हाल की खबरें
Copyright © 2026 PRAJABARTA. All rights reserved.