Please wait...

 
Trending Now
  • विशेष राज्य का दर्जा मामला : बीजद ने भाजपा की चुप्पी पर उठाए सवाल
  • केंदुझर को मिला विकास का बड़ा तोहफा
  • खिमजी ज्वैलर्स के फ्लैगशिप स्टोर की वर्षगांठ पर ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर
  • इसके बारे में कल देखा जाएगा : भारतीय खिलाडिय़ों से हाथ मिलाने पर सलमान आगा
  • दिल्ली ओपन : करन सिंह और मानस धामने को मिला एकल वाइल्ड कार्ड
Sunday, Feb 15, 2026
Published on: Saturday, February 14, 2026
खेल

दिल्ली ओपन : करन सिंह और मानस धामने को मिला एकल वाइल्ड कार्ड


नई दिल्ली :  डेविस कप खिलाड़ी करन सिंह और मानस धामने को सोमवार से यहां डीएलटीए परिसर में शुरू हो रहे एटीपी दिल्ली ओपन के मुख्य ड्रॉ एकल मुकाबलों के लिए वाइल्ड कार्ड प्रदान किए गए हैं। दिल्ली लॉन टेनिस संघ (डीएलटीए) ने हाल ही में नीदरलैंड के खिलाफ खेले गए डेविस कप मुकाबले में भारतीय टीम के रिजर्व सदस्य रहे दिग्विजय प्रताप सिंह को भी मुख्य ड्रॉ वाइल्ड कार्ड देने की पुष्टि की है। इसके साथ ही चार ञ्चवालीफाइंग वाइल्ड कार्ड भी घोषित किए गए हैं। करन को यह मौका बेंगलुरु में डेविस कप टाई में भारत की जीत में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के बाद मिला है, जबकि 18 वर्षीय मानस को भारतीय टेनिस की सबसे उज्ज्वल युवा प्रतिभाओं में से एक माना जाता है।
डीएलटीए अध्यक्ष रोहित राजपाल ने विज्ञप्ति में कहा, करन सिंह और दिग्विजय प्रताप सिंह ने हालिया डेविस कप अभियान में अहम भूमिका निभाई थी और यह वाइल्ड कार्ड टीम की सफलता में उनके योगदान की मान्यता है। उन्होंने कहा, मानस धामने आज देश के सबसे रोमांचक युवा प्रतिभाओं में से एक हैं। यह जरूरी है कि हम उन्हें दिल्ली ओपन जैसे टूर्नामेंट में अवसर प्रदान करें। इससे उन्हें उच्च स्तर पर अनुभव हासिल कर अपने खेल में सुधार करने का मौका मिलेगा। डीएलटीए ने ञ्चवालीफाइंग एकल मुकाबलों के लिए नितिन कुमार सिन्हा, इशाक इकबाल, उदित कंबोज और डेनिस एवसेएव को भी वाइल्ड कार्ड प्रदान किए हैं। ये खिलाड़ी मुख्य टूर्नामेंट में जगह बनाने के लिए ञ्चवालीफाइंग ड्रॉ में प्रतिस्पर्धा करेंगे।

हाल की खबरें
Copyright © 2026 PRAJABARTA. All rights reserved.