Please wait...

 
Trending Now
  • सांसद ने रास में उठाया ओडिशा के प्रवासी श्रमिकों का मुद्दा
  • तनिष्क ने लगाई प्राकृतिक हीरों की विशेष प्रदर्शनी
  • धान खरीद के मुद्दे पर बीजू जनता दल ने किया प्रदर्शन
  • अरुंधति ज्वैलर्स का '51 मेगा लखपति ड्राÓ संपन्न
  • मुख्‍यमंत्री ने 'श्रीजगन्नाथ दर्शन' योजना का किया शुभारंभ
Saturday, Feb 14, 2026
Published on: Friday, February 13, 2026
व्यापार

तनिष्क ने लगाई प्राकृतिक हीरों की विशेष प्रदर्शनी


भुवनेश्वर, (निप्र) : टाटा समूह का प्रमुख आभूषण ब्रांड तनिष्क भुवनेश्वर में प्राकृतिक हीरों की उच्च-मूल्य श्रृंखला की विशेष आमंत्रण-आधारित प्रदर्शनी आयोजित कर रहा है। यह प्रदर्शनी 13 से 15 फरवरी तक होटल लाइफ जेड बॉलरूम में आयोजित की जा रही है, जहां ग्राहकों को प्राकृतिक हीरों की उत्कृष्ट कारीगरी और कालातीत डिजाइनों का विशेष अनुभव मिलेगा।

प्रदर्शनी के दौरान एक विशेष ‘हीरा जागरुकता सत्र’ भी आयोजित किया जा रहा है, जिसमें उन्नत गुणवत्ता जांच उपकरण ‘लाइट स्कोप’ और ‘सिंथ डिटेक्टर’ का उपयोग किया जाएगा। ये उपकरण डी बीयर्स के सहयोग से विकसित किए गए हैं। लाइट स्कोप हीरे की प्रकाश क्षमता को मापता और प्रदर्शित करता है, जबकि सिंथ डिटेक्टर प्राकृतिक और कृत्रिम हीरों में अंतर बताता है।

इससे उपभोञ्चताओं को हीरों की प्रामाणिकता और गुणवत्ता की प्रत्यक्ष जांच का अवसर मिलेगा। तनिष्क, ओडिशा एवं पूर्वोत्तर के सर्किल व्यवसाय प्रबंधक अरिंदम प्रमाणिक ने कहा कि भुवनेश्वर उनके लिए एक महत्वपूर्ण बाजार है और यहां ग्राहकों की उत्साहजनक प्रतिक्रिया ने उन्हें प्रोत्साहित किया है। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शनी शिल्प कौशल, नवाचार और विश्वसनीयता का उत्सव है।

हाल की खबरें
Copyright © 2026 PRAJABARTA. All rights reserved.