Please wait...

 
Trending Now
  • सांसद ने रास में उठाया ओडिशा के प्रवासी श्रमिकों का मुद्दा
  • तनिष्क ने लगाई प्राकृतिक हीरों की विशेष प्रदर्शनी
  • धान खरीद के मुद्दे पर बीजू जनता दल ने किया प्रदर्शन
  • अरुंधति ज्वैलर्स का '51 मेगा लखपति ड्राÓ संपन्न
  • मुख्‍यमंत्री ने 'श्रीजगन्नाथ दर्शन' योजना का किया शुभारंभ
Saturday, Feb 14, 2026
Published on: Friday, February 13, 2026
राज्य

अरुंधति ज्वैलर्स का '51 मेगा लखपति ड्राÓ संपन्न


अनगुल, (निप्र) : ओडिशा के अग्रणी आभूषण प्रतिष्ठन अरुंधति ज्वैलर्स की ओर से गुरुवार को यहां के बीजू मैदान में '51 मेगा लखपति ड्राÓ का भव्य आयोजन किया गया। लगभग 25 वर्षों से ओडिशावासियों के विश्वास को बनाए रखने वाले इस प्रतिष्ठान ने इस वर्ष 51 भाग्यशाली कूपनधारक ग्राहकों को लखपति बनने का विशेष अवसर प्रदान किया।
 
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक प्रताप चंद्र प्रधान उपस्थित रहे। इस यादगार संध्या का मुख्य आकर्षण ओडिय़ा फिल्म जगत की अग्रणी अभिनेत्री एवं अरुंधति ज्वैलर्स की ब्रांड प्रतिनिधि अर्चिता साहू रहीं। मंच संचालन लोकप्रिय प्रस्तोता रोजालिन ने किया, जबकि सुप्रसिद्ध गायिका नव्या की मधुर गायन प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। हजारों लोगों की उपस्थिति ने कार्यक्रम के उत्साह को दोगुना कर दिया।
 
इस अवसर पर अरुंधति ज्वैलर्स के प्रबंध निदेशक ब्रह्मानंद मेहर ने कहा कि ओडिशावासियों के स्नेह, श्रद्धा और निरंतर सहयोग के कारण ही संस्था आज सफलता के शिखर तक पहुंची है। उन्होंने सभी ग्राहकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए आश्वासन दिया कि भविष्य में भी आकर्षक योजनाएं और निष्ठापूर्ण सेवाएं प्रदान की जाती रहेंगी। ग्राहकों के व्यापक सहयोग और उत्साहपूर्ण सहभागिता के साथ '51 मेगा लखपति ड्राÓ कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

हाल की खबरें
Copyright © 2026 PRAJABARTA. All rights reserved.