Please wait...

 
Trending Now
  • सांसद ने रास में उठाया ओडिशा के प्रवासी श्रमिकों का मुद्दा
  • तनिष्क ने लगाई प्राकृतिक हीरों की विशेष प्रदर्शनी
  • धान खरीद के मुद्दे पर बीजू जनता दल ने किया प्रदर्शन
  • अरुंधति ज्वैलर्स का '51 मेगा लखपति ड्राÓ संपन्न
  • मुख्‍यमंत्री ने 'श्रीजगन्नाथ दर्शन' योजना का किया शुभारंभ
Saturday, Feb 14, 2026
Published on: Friday, February 13, 2026
खेल

अभिषेक पाकिस्तान के खिलाफ खेलने के लिए पूरी तरह से फिट : वरुण


नई दिल्ली :  भारतीय स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने कहा है कि पेट के संक्रमण से उबर रहे आक्रामक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले टी20 विश्व कप के महत्वपूर्ण मुकाबले में खेलने के लिए पूरी तरह फिट दिख रहे हैं। अभिषेक अस्वस्थ होने के कारण गुरुवार को नामीबिया के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाए थे। पेट के संक्रमण के कारण उन्हें दो दिन अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा था। चक्रवर्ती ने कहा कि यह सलामी बल्लेबाज बेहतर महसूस कर रहा है और उन्हें लगता है कि अगला मैच खेल सकता है। चक्रवर्ती ने कहा, मुझे लगता है कि वह अगला मैच खेलेगा। मुझे उसकी स्थिति के बारे में पूरी तरह नहीं पता। लेकिन मैंने उससे बात की है, वह अच्छी स्थिति में लग रहा है। उसने आज कुछ अभ्यास भी किया। उसने बताया कि वह वापसी की प्रक्रिया में है। 

हाल की खबरें
Copyright © 2026 PRAJABARTA. All rights reserved.