Please wait...

 
Trending Now
  • सांसद ने रास में उठाया ओडिशा के प्रवासी श्रमिकों का मुद्दा
  • तनिष्क ने लगाई प्राकृतिक हीरों की विशेष प्रदर्शनी
  • धान खरीद के मुद्दे पर बीजू जनता दल ने किया प्रदर्शन
  • अरुंधति ज्वैलर्स का '51 मेगा लखपति ड्राÓ संपन्न
  • मुख्‍यमंत्री ने 'श्रीजगन्नाथ दर्शन' योजना का किया शुभारंभ
Saturday, Feb 14, 2026
Published on: Friday, February 13, 2026
खेल

मैं अब बदला हुआ इंसान हूं, चौबीसों घंटे मजाक नहीं करता : ईशान किशन


नई दिल्ली :  भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने स्वीकार किया कि अपने व्यक्तित्व में बदलाव ने उन्हें एक बेहतर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर बनने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। किशन ने पिछले महीने भारतीय टीम में वापसी के बाद से पीछे मुड़कर नहीं देखा है। अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर उन्होंने संजू सैमसन को पीछे छोड़कर विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में टीम में अपनी जगह पक्की कर ली है। 
भारत की जीत के बाद किशन ने पत्रकारों को बताया कि एक व्यक्ति और क्रिकेटर के रूप में उनमें क्या बदलाव आया है। सबसे बड़ा बदलाव यह है कि अब वह पहले की तरह मजाक नहीं करते। अतीत में अपने व्यवहार के कारण उन्हें केंद्रीय अनुबंध से हाथ धोना पड़ा था। किशन ने कहा, सच कहूं तो मुझे लगता है कि मैं अब काफी बदल गया हूं। मैं अब पहले की तरह बहुत अधिक मजाक नहीं करता। मुझे चुटकुले और इस तरह की चीज पसंद हैं लेकिन अब मैं हर समय ऐसा नहीं करता हूं और दो तीन घंटे के लिए ही ऐसा करता हूं। किशन ने कहा, मैं अभी सिर्फ बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग पर ध्यान दे रहा हूं, जिससे टीम और मुझे दोनों को फायदा होगा। बाकी सब चीजें गौण हैं, इसलिए मैं हमेशा मजाक नहीं करता। 

हाल की खबरें
Copyright © 2026 PRAJABARTA. All rights reserved.