Please wait...

 
Trending Now
  • विशेष राज्य का दर्जा मामला : बीजद ने भाजपा की चुप्पी पर उठाए सवाल
  • केंदुझर को मिला विकास का बड़ा तोहफा
  • खिमजी ज्वैलर्स के फ्लैगशिप स्टोर की वर्षगांठ पर ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर
  • इसके बारे में कल देखा जाएगा : भारतीय खिलाडिय़ों से हाथ मिलाने पर सलमान आगा
  • दिल्ली ओपन : करन सिंह और मानस धामने को मिला एकल वाइल्ड कार्ड
Sunday, Feb 15, 2026
Published on: Saturday, February 14, 2026
राज्य

केंदुझर को मिला विकास का बड़ा तोहफा


भुवनेश्वर/केंदुझर, (निप्र) : राज्य के औद्योगिक और डिजिटल विकास को नई दिशा देते हुए मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने केंदुझर जिले में 100 करोड़ रुपये के टेक्सटाइल पार्क और 187 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले डिजास्टर रिकवरी एवं डेटा सेंटर परियोजना का शिलान्यास किया।
 
धरणीधर विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि केंदुझर को केवल खनन और इस्पात उद्योग तक सीमित नहीं रखा जाएगा, बल्कि इसे बहुआयामी औद्योगिक विकास का केंद्र बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि 100 करोड़ रुपये के निवेश से बनने वाला टेक्सटाइल पार्क जिले के युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा केंद्र साबित होगा। इस परियोजना से करीब 1,200 युवाओं को सीधे रोजगार मिलने की संभावना है।
 
आधुनिक सुविधाओं से युञ्चत इस पार्क में 7 एकड़ भूमि पर परिधान निर्माण इकाई स्थापित की जाएगी, जहां हर साल लगभग 24 लाख वस्त्र तैयार किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि वस्त्र उद्योग महिलाओं और युवाओं के लिए रोजगार का मजबूत आधार बन सकता है और राज्य सरकार ओडिशा को टेक्सटाइल सेक्टर में एक प्रमुख शञ्चित बनाने की दिशा में तेजी से काम कर रही है। माझी ने आगे कहा कि भद्रक के अलावा केंदुझर, संबलपुर, बलांगीर, गंजाम, कटक और जगतसिंहपुर में भी समर्पित वस्त्र एवं परिधान पार्क स्थापित किए जा रहे हैं, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और युवाओं का पलायन कम होगा।
 
डिजिटल सुरक्षा को मिलेगा मजबूती
 
187 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला डिजास्टर रिकवरी एवं डेटा सेंटर राज्य डेटा सेंटर का बैकअप होगा। प्राकृतिक आपदा या साइबर खतरे की स्थिति में भी सरकारी ऑनलाइन सेवाएं बाधित नहीं होंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार 400 से अधिक सेवाएं ऑनलाइन प्रदान कर रही है और नागरिकों के डेटा की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री ने बताया कि जिले में मंदिर विकास के लिए 312 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है, जबकि मकर पर्व के दौरान 1,900 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं की शुरुआत पहले ही की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि जिलों की समृद्धि ही विकसित ओडिशा की नींव है। कार्यक्रम में केंदुझर सांसद अनंत नायक, विधायक अखिल नायक, जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी तथा बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।
 

हाल की खबरें
Copyright © 2026 PRAJABARTA. All rights reserved.