भुवनेश्वर, (निप्र) : राजधानी भुवनेश्वर के 621 जनपथ, शहीद नगर स्थित अपने प्रतिष्ठित फ्लैगशिप स्टोर की वर्षगांठ के अवसर पर खिमजी ज्वैलर्स ने अपने ग्राहकों के लिए ओडिशा भर में सीमित अवधि के लिए विशेष ऑफर की घोषणा की है।
14 फरवरी से 21 फरवरी तक ग्राहकों को स्वर्ण और हीरा आभूषणों के मेकिंग चार्ज पर फ्लैट 45 प्रतिशत की छूट प्रदान की जा रही है। कंपनी के अनुसार, यह ऑफर उसके 90 वर्ष के शिल्प कौशल और परंपरा के सम्मान में शुरू किया गया है। कंपनी ने बताया कि यह छूट ओडिशा में स्थित उसके सभी शोरूमों में लागू होगी। खिमजी ज्वैलर्स प्रबंधन ने कहा कि यह पहल उन ग्राहकों के प्रति आभार प्रकट करने का माध्यम है, जिन्होंने वर्षों से ब्रांड पर विश्वास बनाए रखा है।
खिमजी ज्वेलर्स अपने हीरा हार, ब्राइडल सेट और पारंपरिक डिजाइनों के लिए जाना जाता है। वर्तमान में कंपनी के राज्य में 11 शोरूम संचालित हैं, जबकि निकट भविष्य में 4 नए शोरूम खोलने की योजना है। ग्राहक इस विशेष ऑफर का लाभ उठाने के लिए अपने नजदीकी शोरूम में संपर्क कर सकते हैं या अधिक जानकारी के लिए कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।