संबलपुर, (निप्र) : गरीब और आम लोगों के जीवन में विकास लाना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। इसी उद्देश्य से संबलपुर जिले में रहने वाले 3 लाख परिवारों तथा 15 लाख आम लोगों तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने के साथ-साथ उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और जीविका पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, यह बात केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कही।
सोमवार को संबलपुर के अइंठापाली में आयोजित शुभद्रा शञ्चित, मत्स्य एवं पशु संसाधन और कृषि उपकरण मेला 2026 का उद्घाटन करते हुए प्रधान ने लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं के लाभ प्रदान किए। इस अवसर पर उन्होंने कृषि और संबंधित क्षेत्रों के माध्यम से संबलपुर के किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए डबल इंजन सरकार की दूरदर्शिता पर प्रकाश डाला।
केंद्रीय मंत्री ने कहा, 'समृद्ध किसान, समृद्ध संबलपुरÓ, इस संकल्प को मार्गदर्शक मानकर जिले की कृषि अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाना हमारी प्रमुख प्राथमिकता है। चूंकि संबलपुर एक कृषि आधारित जिला है, इसलिए यहां सामान्य किसानों के साथ-साथ मछली और दुग्ध उत्पादन करने वाले किसानों को विशेष प्रोत्साहन और सरकारी सहायता प्रदान की जा रही है। एमसीएल की सहायता से नए गोदाम निर्माण में सहयोग भी दिया गया है।
संबलपुर में स्थित ओमफेड प्लांट से दूध पाउडर, दही समेत अन्य दुग्ध उत्पाद तैयार करने की योजना है, जिससे स्थानीय किसान अधिक लाभान्वित होंगे। धान संग्रहण प्रक्रिया पर ध्यान देते हुए प्रधान ने बताया कि अब तक जिले में केंद्र और राज्य सरकार की ओर से 31 लाख ञ्चिवंटल से अधिक धान खरीदा जा चुका है एवं लगभग 1 लाख ञ्चिवंटल धान खरीदने के लिए राज्य सरकार ने किसानों तक टोकन पहुंचाए हैं।
इसके साथ ही 'कृषि उद्यमीÓ योजना के तहत करोड़ों रुपये की ऋण सहायता प्रदान की जा रही है ताकि युवाओं को इस क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाया जा सके। प्रधान ने कहा कि जिले की आवागमन व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पीडब्ल्यूडी और आरडी के माध्यम से आने वाले दो वर्षों में लगभग 3,500 करोड़ रुपये के विभिन्न परियोजनाओं पर कार्य किया जाएगा। संबलपुर में चल रहे रिंग रोड प्रोजेक्ट सहित विभिन्न स्थानों में सड़क विकास, ओवरब्रिज निर्माण और संबंधित कार्य युद्धकालीन आधार पर पूर्ण किए जा रहे हैं।