भुवनेश्वर, (निप्र) : मनसुखलाल सेठिया के श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी महासभा (संस्था शिरोमणि) के अध्यक्ष पद पर दो कार्यकाल के चार वर्षों का सफल, अनुकरणीय एवं सेवाभाव से परिपूर्ण कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रविवार को तेरापंथ भवन, भुवनेश्वर में जैन समाज द्वारा भव्य सम्मान एवं मंगलकामना कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सामूहिक नमस्कार महामंत्र से हुआ।
तेरापंथ सभा अध्यक्ष रंजीत बैद ने उपस्थित समस्त श्रावक-श्राविकाओं का स्वागत किया। तेरापंथ महिला मंडल द्वारा मधुर गीतिका की प्रस्तुति दी गई। सुप्रसिद्ध संगायक कमल सेठिया द्वारा मनसुखलाल के व्यञ्चितत्व एवं कृतित्व पर भावपूर्ण गीतिका प्रस्तुत की गई। महिला मंडल अध्यक्ष सुशील सेठिया, मंत्री संतोष सेठिया, तेरापंथ युवक परिषद अध्यक्ष जितेन्द्र बैद, सभा उपाध्यक्ष पारस सुराणा, उपाध्यक्ष जसवंत, स्वाति दूगड़, शशि सेठिया, महेश सेठिया, पूर्व सभा अध्यक्ष बच्छराज बेताला ने मंगल उद्गार एवं शुभकामनाएं व्यञ्चत की।
कार्यक्रम का संचालन सभा मंत्री वीरेंद्र बेताला द्वारा किया गया। जैन संस्कार विधि से मंगलकामना संस्कारक विशाल दूगड़ द्वारा तेरापंथ युवक परिषद द्वारा जैन संस्कार विधि के माध्यम से विधिवत् मंगलकामना की गई। अपने उद्बोधन में मनसुखलाल सेठिया ने अपने चार वर्षीय कार्यकाल की संक्षिप्त जानकारी प्रस्तुत की तथा उपस्थित अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के प्रतिनिधि गौतम जैन, अभिषेक जैन एवं चिराग सिंगी सहित समस्त श्रावक-श्राविकाओं के प्रति आभार व्यञ्चत किया। उन्होंने सभी को नशामुञ्चत जीवन जीने की प्रेरणा दी तथा संघ-गीत के प्रत्येक शब्द को जीवन में आत्मसात करने का संदेश प्रदान किया।
छोटी खाटू में आयोजित 162वें मर्यादा महोत्सव के ऐतिहासिक आयोजन में भुवनेश्वर के कार्यकर्ता मनसुखलाल सेठिया एवं बच्छराज बेताला (अध्यक्ष एवं महामंत्री) की महत्वपूर्ण, सक्रिय एवं समर्पित भूमिका के लिए कार्यक्रम के दौरान दोनों का हार्दिक अभिनंदन एवं सम्मान किया गया।सम्मान-पत्र तेरापंथ सभा, युवक परिषद एवं महिला मंडल द्वारा संयुञ्चत रूप से प्रदान किया गया। यह समारोह सेवा, संस्कार एवं दायित्व बोध का प्रेरणादायी संगम बनकर समाज के लिए एक अनुकरणीय उदाहरण सिद्ध हुआ।