भुवनेश्वर, (निप्र) : अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के निर्देशन में चल रहे 'सार-संभाल महा अभियानÓ के अंतर्गत रविवार को तेरापंथ भवन में तेरापंथ युवक परिषद, भुवनेश्वर द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का शुभारंभ नमस्कार महामंत्र के सामूहिक उच्चारण के साथ हुआ।
आगंतुक आभातेयुप सदस्यों का जैन धर्म के दुपट्टे से परिषद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। परिषद सदस्यों ने विजय गीत गाया, जबकि श्रावक निष्ठा पत्र का वाचन परामर्शक मंडल सदस्य विवेक बेताला ने किया। कार्यक्रम में परिषद अध्यक्ष जितेंद्र वैद, परिषद प्रभारी गौतम जैन, आभातेयुप सदस्य अभिषेक जैन तथा आई-डोनेशन प्रभारी चिराग सिंगी मंचासीन रहे।
अध्यक्ष जितेंद्र वैद ने सभी का स्वागत करते हुए गुरु इंगित आराधना एवं केंद्र द्वारा निर्देशित कार्यों के अंतर्गत परिषद की निरंतर प्रगति की जानकारी दी। मंत्री सौरभ बेताला ने वर्ष 2025-26 के दौरान अब तक किए गए कार्यों का संक्षिप्त प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। प्रस्तुत दस्तावेजों का निरीक्षण परिषद प्रभारी गौतम जैन, अभिषेक जैन एवं चिराग सिंगी द्वारा किया गया।
अभिषेक जैन ने अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के विभिन्न आयामों की विस्तृत जानकारी दी। वहीं आई-डोनेशन प्रभारी चिराग सिंगी ने आई-डोनेशन प्रकल्प तथा पुष्पांजलि व्हाट्सएप समूह की जानकारी साझा की। परिषद प्रभारी गौतम जैन ने मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव 2.0 एवं अभ्यर्थना 2.0 अखंड जप जैसे सफल आयोजनों की सराहना की और परिषद के कार्यों की प्रशंसा करते हुए सभी आयामों को सुदृढ़ रूप से जोडऩे का आह्वान किया।
उन्होंने सदस्यों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए स्थानीय स्तर पर कॉन्फिडेंट पब्लिक स्पीकिंग कोर्स आयोजित करने की प्रेरणा भी दी। कार्यक्रम का संचालन मंत्री सौरव बेताला ने किया तथा आभार ज्ञापन उपाध्यक्ष प्रथम मोहित दुगड़ ने व्यञ्चत किया। अंत में मंगल पाठ के सामूहिक उच्चारण एवं जयघोष के साथ बैठक सानंद सम्पन्न हुई।