Please wait...

 
Trending Now
  • जिंदल फाउंडेशन ने शुरू की सातकोसिया के पास पुनर्वासित परिवारों के लिए आजीविका पहल
  • होली बंधु मिलन कार्यक्रम के लिए मारवाड़ी सोसाइटी की कार्यकारिणी बैठक आयोजित
  • नालको ने ‘एल91’ ग्रेड एल्यूमिनियम मिश्रधातु इंगट किया लॉन्च
  • अरुंधति फाउंडेशन ने 1500 यूनिट रक्त किया संग्रह
  • फाल्गुन एकादशी पर भटली धाम में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का सैलाब
Thursday, Feb 26, 2026
Published on: Wednesday, February 25, 2026
राज्य

हेमंत शाह बने अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के अंतरराष्ट्रीय शाखा के उपाध्यक्ष


भुवनेश्वर, (निप्र) : देश की अग्रणी जन सेवा संगठनों मे शामिल अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच (मयूम) के जन सेवा का दायरा निरंतर बढ़ता जा रहा है, इसी कड़ी में अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, हेमंत शाह (बारीपदा, ओडिशा) को ‘मारवाड़ी युवा मंच अंतरराष्टï्रीय फोरम’ का उपाध्यक्ष नियुञ्चत किया गया है। उन्हें यह जिम्मेदारी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश जैन ने दी है। शाह की इस नियुञ्चित से ओडिशा, झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, राजस्थान समेत पूरे देश में मंच परिवार में ख़ुशी की लहर है।
 
शाह ने अपने पिछले राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कार्यकाल में विदेशों मे कई अंतराष्ट्रीय शाखाएं खोली थी जैसे यूएई में दुबई, आबू धाबी, मलेशिया के ञ्चवालालंपुर, थाईलैंड की बैंकॉक,सिंगापुर, ब्रिटेन, बांग्लादेश आदि। शाह ने कहा मंच के सेवा प्रकल्पों को देश के बाहर भी स्थापित कर दुनिया में मंच का परचम लहराना इनकी प्राथमिकता होगी। देश के बाहर बसे प्रवासी भारतीयों को भारतीय संस्कृति, कला, वेश भूषा, खान पान से जोड़े रखना भी इनकी अनवरत कोशिश होगी। देश के बाहर बसे प्रवासियों से संपर्क कर भारत के युवा साथियों से व्यापार निर्यात आदि कार्य में तेजी आएगी। अंतरराष्ट्रीय संयोजक के रूप मे सिलीगुड़ी से उमेश गर्ग को नियुञ्चत किया गया है।
 

हाल की खबरें
Copyright © 2026 PRAJABARTA. All rights reserved.