Please wait...

 
Trending Now
  • जिंदल फाउंडेशन ने शुरू की सातकोसिया के पास पुनर्वासित परिवारों के लिए आजीविका पहल
  • होली बंधु मिलन कार्यक्रम के लिए मारवाड़ी सोसाइटी की कार्यकारिणी बैठक आयोजित
  • नालको ने ‘एल91’ ग्रेड एल्यूमिनियम मिश्रधातु इंगट किया लॉन्च
  • अरुंधति फाउंडेशन ने 1500 यूनिट रक्त किया संग्रह
  • फाल्गुन एकादशी पर भटली धाम में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का सैलाब
Thursday, Feb 26, 2026
Published on: Wednesday, February 25, 2026
व्यापार

नालको ने ‘एल91’ ग्रेड एल्यूमिनियम मिश्रधातु इंगट किया लॉन्च


भुवनेश्वर, (निप्र) : भारत सरकार के खान मंत्रालय के अधीन नवरत्न केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रम नेशनल एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (नालको) ने ‘एल91’ ग्रेड का नया एल्यूमिनियम मिश्रधातु इंगट लॉन्च किया है। ‘एल91’ एक उच्च-प्रदर्शन, सिलिकॉन-आधारित कास्टिंग मिश्रधातु है, जिसे उत्कृष्ट ढलाई क्षमता, बेहतर यांत्रिक मजबूती और जंग-रोधी गुणों के संतुलित संयोजन के साथ विकसित किया गया है। इसका औपचारिक शुभारंभ 24 फरवरी 2026 को कोलकाता स्थित नालको के स्टॉकयार्ड में निदेशक (वाणिज्य) अनिल कुमार सिंह द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में किया गया।
 
उन्नत ढलाई अनुप्रयोगों के लिए डिजाइन किया गया यह उत्पाद ग्रैविटी डाई कास्टिंग और लो-प्रेशर डाई कास्टिंग प्रक्यिाओं के लिए विशेष रूप से उपयुक्त है। इसका उपयोग ऑटोमोबाइल, विद्युत एवं पावर उपकरण, औद्योगिक क्षेत्रों तथा फाउंड्री उद्योग में किया जाएगा।ï उत्पादन एवं विपणन टीमों को बधाई देते हुए अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक बृजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि यह विस्तारित उत्पाद पोर्टफोलियो नालको की उच्च गुणवत्ता वाले मूल्य-वर्धित उत्पाद उपलब्ध कराने की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

हाल की खबरें
Copyright © 2026 PRAJABARTA. All rights reserved.