Please wait...

 
Trending Now
  • जिंदल फाउंडेशन ने शुरू की सातकोसिया के पास पुनर्वासित परिवारों के लिए आजीविका पहल
  • होली बंधु मिलन कार्यक्रम के लिए मारवाड़ी सोसाइटी की कार्यकारिणी बैठक आयोजित
  • नालको ने ‘एल91’ ग्रेड एल्यूमिनियम मिश्रधातु इंगट किया लॉन्च
  • अरुंधति फाउंडेशन ने 1500 यूनिट रक्त किया संग्रह
  • फाल्गुन एकादशी पर भटली धाम में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का सैलाब
Thursday, Feb 26, 2026
Published on: Wednesday, February 25, 2026
राज्य

होली बंधु मिलन कार्यक्रम के लिए मारवाड़ी सोसाइटी की कार्यकारिणी बैठक आयोजित


भुवनेश्वर, (निप्र) : स्थानीय मारवाड़ भवन में बुधवार को मारवाड़ी सोसाइटी भुवनेश्वर की कार्यकारिणी बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य आगामी होली बंधु मिलन कार्यक्रम के सफल और सुव्यवस्थित आयोजन की तैयारियों की समीक्षा करना था। बैठक में सोसाइटी के सचिव जितेंद्र मोहन गुप्ता, अध्यक्ष संजय लाठ, कोषाध्यक्ष सीए सुरेन्द्र अग्रवाल, होली आयोजन समिति के चेयरमैन चेतन टेकरीवाल और फूड आयोजन समिति के चेयरमैन सुरेश कुमार अग्रवाल उपस्थित रहे।
 
अध्यक्ष संजय लाठ ने बताया कि पहले यह आयोजन यूनिट-3 प्रदर्शनी मैदान में प्रस्तावित था, लेकिन ओडिशा सरकार के निर्देश के बाद अब कार्यक्रम जयदेव विहार जनता मैदान में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में राजस्थान की प्रसिद्ध लोकगायिका सीमा मिश्रा और उनका समूह प्रस्तुति देगा। उन्होंने सभी घटक संगठनों से आयोजन को सफल बनाने में पूर्ण सहयोग का आह्वान किया।
 
बैठक में मौजूद सदस्यों ने आयोजन को और बेहतर बनाने के लिए अपने-अपने सुझाव भी रखे। बताया गया कि होलिका दहन सहित अन्य पारंपरिक कार्यक्रम पूर्व की तरह अलग-अलग मोहल्लों में ही आयोजित होंगे। अंत में कोषाध्यक्ष सीए सुरेन्द्र अग्रवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया।
 

हाल की खबरें
Copyright © 2026 PRAJABARTA. All rights reserved.