Please wait...

 
Trending Now
  • महानदी ट्रिब्यूनल के सदस्यों ने श्रीमंदिर में महाप्रभु के किए दर्शन
  • भारत का पहला सेमीकंडक्टर प्लांट राष्ट्र को समर्पित
  • वेदांता एल्युमिनियम की पहल से ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा स्वरोजगार
  • जेएसडब्ल्यू उत्कल स्टील ने महिलाओं को दी नई पहचान
  • संपत्ति विवाद को लेकर युवक की हत्या, भाई समेत पांच गिरफ्तार
Monday, Mar 2, 2026
Published on: Sunday, March 01, 2026
खेल

जयसूर्या श्रीलंकाई टीम के मुख्य कोच का पद छोड़ेंगे


कोलंबो : सनथ जयसूर्या ने टी20 विश्व कप में श्रीलंका के खराब प्रदर्शन के बाद टीम के मुख्य कोच का पद छोडऩे का फैसला किया है।
सह मेजबान श्रीलंका सुपर आठ चरण में अपने सभी मैच हार गया। ग्रुप चरण में टीम को जिम्बाब्वे से हार मिली जबकि उसने ऑस्ट्रेलिया तथा कमजोर माने जाने वाले ओमान और आयरलैंड के खिलाफ जीत दर्ज की। शनिवार को पाकिस्तान के खिलाफ श्रीलंका की हार के बाद जयसूर्या ने संवाददाताओं से कहा, मेरा अनुबंध जून में खत्म हो रहा है लेकिन मैं उससे पहले चला जाऊंगा। पद छोडऩे के अपने फैसले को लेकर मैं श्रीलंका क्रिकेट से बात करूंगा। 
एकदिवसीय विश्व कप 1996 में श्रीलंका की खिताबी जीत के दौरान टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहे जयसूर्या ने कहा, हमें बेहतर करना चाहिए था, मुझे दुख है और मैं प्रशंसकों से माफी मांगता हूं। उन्होंने कहा कि वानिंदु हसरंगा, मथीशा पथिराना और कुसाल मेंडिस की चोटों से श्रीलंका को काफी नुकसान हुआ। 

हाल की खबरें
Copyright © 2026 PRAJABARTA. All rights reserved.