Please wait...

 
Trending Now
  • महानदी ट्रिब्यूनल के सदस्यों ने श्रीमंदिर में महाप्रभु के किए दर्शन
  • भारत का पहला सेमीकंडक्टर प्लांट राष्ट्र को समर्पित
  • वेदांता एल्युमिनियम की पहल से ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा स्वरोजगार
  • जेएसडब्ल्यू उत्कल स्टील ने महिलाओं को दी नई पहचान
  • संपत्ति विवाद को लेकर युवक की हत्या, भाई समेत पांच गिरफ्तार
Monday, Mar 2, 2026
Published on: Sunday, March 01, 2026
व्यापार

जेएसडब्ल्यू उत्कल स्टील ने महिलाओं को दी नई पहचान


एसएचजी की सदस्यों ने तैयार किए 98,400 मशरूम बेड
पारादीप, (निप्र) : पारादीप में जेएसडब्ल्यू उत्कल स्टील कंपनी की पहल पर 246 स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) की सदस्यों ने 98,400 मशरूम बेड तैयार किए हैं। प्रत्येक सदस्य को प्रतिमाह लगभग 5,000 रुपये की आय हो रही है। इसके अलावा 1,909 किसानों को आजीविका संवर्धन के लिए कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया गया है। अगरबत्ती निर्माण, पोल्ट्री पालन और मशरूम उत्पादन से जुड़े एसएचजी विशेष रूप से लाभान्वित हुए हैं।
 
इसी प्रकार 612 एसएचजी सदस्य पोल्ट्री पालन से जुड़ी हैं और उन्हें औसतन 3,500 रुपये मासिक आय हो रही है। बड़ी निर्माण कार्य से जुड़ी 43 महिलाएं प्रति माह 300 किलोग्राम उत्पादन कर प्रत्येक 1,500 रुपये कमा रही हैं। मां सारला एसएचजी की आठ सदस्य बैग निर्माण कर रही हैं और प्रति सदस्य 1,500 रुपये मासिक आय अर्जित कर रही हैं। संभावना पीजी की दस सदस्य प्रति माह 250 किलोग्राम मसाला उत्पादन कर प्रत्येक 1,500 रुपये कमा रही हैं।
 
मां अन्नपूर्णा पीजी की 14 सदस्य जूट बैग बनाकर प्रति सदस्य 2,500 रुपये मासिक आय अर्जित कर रही हैं। अगरबत्ती निर्माण में 45 एसएचजी से जुड़ी महिलाएं न्यूनतम 1,750 रुपये प्रतिमाह कमा रही हैं। नोलिया साही में मां चर्चिका पीजी की 20 महिलाओं को लगभग 2 लाख रुपये लागत की दो उच्च क्षमता वाली सोलर संचालित मछली सुखाने की मशीनें प्रदान की गई हैं।
 
कुल मिलाकर 3,043 परिवारों की अतिरिक्त आय में वृद्धि दर्ज की गई है। नुआगांव की सुभाषिता प्रोड्यूसर ग्रुप की सदस्य शर्मिष्ठा जेना ने बताया कि पहले वे अगरबत्ती बनाती थीं, लेकिन प्रगति नहीं हो पा रही थी। जेएसडब्ल्यू के सहयोग से 30 सदस्यीय समूह अब अगरबत्ती उत्पादन के माध्यम से अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहा है। 

हाल की खबरें
Copyright © 2026 PRAJABARTA. All rights reserved.