Please wait...

 
Trending Now
  • महानदी ट्रिब्यूनल के सदस्यों ने श्रीमंदिर में महाप्रभु के किए दर्शन
  • भारत का पहला सेमीकंडक्टर प्लांट राष्ट्र को समर्पित
  • वेदांता एल्युमिनियम की पहल से ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा स्वरोजगार
  • जेएसडब्ल्यू उत्कल स्टील ने महिलाओं को दी नई पहचान
  • संपत्ति विवाद को लेकर युवक की हत्या, भाई समेत पांच गिरफ्तार
Monday, Mar 2, 2026
Published on: Sunday, March 01, 2026
खेल

लुकाकू के गोल से नेपोली ने जीत का इंतजार खत्म किया


मिलान :  रोमेलु लुकाकू ने शनिवार को यहां हेलास वेरोना के खिलाफ मैच की आखिरी किक पर सत्र का अपना पहला गोल किया जिससे नेपोली का जीत का इंतजार खत्म हुआ।  सत्र से पूर्व लगी जांघ की गंभीर चोट के कारण अब तक सत्र में सिर्फ 41 मिनट खेलने वाले लुकाकू ने इंजरी टाइम के छठे मिनट में गोल करके नेपोली को अंक तालिका में अंतिम स्थान पर चल रहे हेलास वेरोना पर 2-1 से जीत दिलाई। लुकाकू ने अपना पिछला गोल पिछले साल 23 मई को किया था जिसके बाद कुछ महीने उनके लिए बहुत बुरे बीते। जांघ में चोट लगने के कुछ समय बाद सितंबर 2025 में 58 साल की उम्र में उनके पिता का अचानक निधन हो गया। यह नेपोली की सभी प्रतियोगिताओं में चार मैच में पहली जीत थी। गत सीरी ए चैंपियन टीम अभी लीग तालिका में तीसरे स्थान पर है और शीर्ष पर चल रहे इंटर मिलान से 14 अंक पीछे है जिसने जिनोआ को 2-0 से हराया।

हाल की खबरें
Copyright © 2026 PRAJABARTA. All rights reserved.