Please wait...

 
Trending Now
  • महानदी ट्रिब्यूनल के सदस्यों ने श्रीमंदिर में महाप्रभु के किए दर्शन
  • भारत का पहला सेमीकंडक्टर प्लांट राष्ट्र को समर्पित
  • वेदांता एल्युमिनियम की पहल से ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा स्वरोजगार
  • जेएसडब्ल्यू उत्कल स्टील ने महिलाओं को दी नई पहचान
  • संपत्ति विवाद को लेकर युवक की हत्या, भाई समेत पांच गिरफ्तार
Monday, Mar 2, 2026
Published on: Sunday, March 01, 2026
खेल

हमने दबाव में सही फैसले नहीं लिए : सलमान अली आगा


 
हमने पहले इससे भी बेहतर गेंदबाजी की है
 
पाल्लेकल (श्रीलंका) : पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा का कहना है कि उन्होंने टी20 विश्व कप में दबाव में सही फैसले नहीं लिए और वे अपनी पूरी क्षमता से प्रदर्शन करने में नाकाम रहे। पाकिस्तान ने अपने आखिरी सुपर आठ चरण के मैच में सह मेजबान और पहले ही बाहर हो चुकी श्रीलंका को पांच रन के मामूली अंतर से हराया। लेकिन यह जीत उन्हें सेमीफाइनल में पहुंचाने के लिए काफी नहीं थी। आगा ने शनिवार रात को मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, अगर आप पूरा टूर्नामेंट देखें तो हमने उम्मीद से कम प्रदर्शन किया है। 20 ओवर के मैच में हमने 18 ओवर बहुत अच्छे से खेले और दूसरी टीम को दो ओवर अच्छे से खेलने दिए गए। लेकिन आखिरी तीन ओवर में रणनीति पर अच्छी तरह अमल नहीं किया। उन्होंने कहा, हमने पहले इससे भी बेहतर गेंदबाजी की है। हमारी गेंदबाजी इकाई काफी बेहतर है। लेकिन हम ठीक से कार्यान्वयन करने में चूक गए।  पाकिस्तानी के कप्तान ने खराब प्रदर्शन की पूरी जिम्मेदारी ली। उन्होंने कहा, हम इसकी पूरी जिम्मेदारी लेंगे। क्यों नहीं? क्योंकि हम टीम चुनने में शामिल थे और खिलाडय़िों के लिए हम जिम्मेदार थे। मैं जिम्मेदारी लूंगा और मुझे यकीन है कि कोच भी लेंगे। उन्होंने कहा कि दबाव की स्थितियों में फैसले लेना पाकिस्तान के लिए एक बड़ी समस्या थी जिसे आईसीसी टूर्नामेंट में बेहतर नतीजों के लिए सुलझाना होगा।

हाल की खबरें
Copyright © 2026 PRAJABARTA. All rights reserved.