Please wait...

 
Trending Now
  • महानदी ट्रिब्यूनल के सदस्यों ने श्रीमंदिर में महाप्रभु के किए दर्शन
  • भारत का पहला सेमीकंडक्टर प्लांट राष्ट्र को समर्पित
  • वेदांता एल्युमिनियम की पहल से ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा स्वरोजगार
  • जेएसडब्ल्यू उत्कल स्टील ने महिलाओं को दी नई पहचान
  • संपत्ति विवाद को लेकर युवक की हत्या, भाई समेत पांच गिरफ्तार
Monday, Mar 2, 2026
Published on: Sunday, March 01, 2026
राज्य

नक्सल विरोधी मैराथन अभियान तीसरे दिन भी जारी


माओवादी नेता सुकुर की तलाश में थर्मल ड्रोन तैनात
कंधमाल, (निप्र) : जिले के दारिंगबाड़ी थाना क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से नक्सल विरोधी मैराथन ऑपरेशन जारी है। सुरक्षा बल माओवादी नेता सुकुर और उसके एक सहयोगी को निष्क्रिय करने के लिए व्यापक तलाशी अभियान चला रहे हैं। यह अभियान उस इनपुट के बाद शुरू किया गया, जिसमें बताया गया कि सुकुर अपने साथी माओवादी अन्वेष की कथित हत्या के बाद घने जंगलों में छिपा हुआ है। आशंका है कि वह दुर्गम और पहाड़ी इलाकों में लगातार ठिकाने बदल रहा है। सूत्रों के मुताबिक, ओडिशा पुलिस सुकुर की लोकेशन ट्रेस करने के लिए एडवांस थर्मल सेंसर ड्रोन का इस्तेमाल कर रही है। ये ड्रोन दारिंगबाड़ी के माओवादी प्रभावित इलाकों में कई किलोमीटर तक उड़ान भरकर संदिग्ध ठिकानों की पहचान और जमीन पर गतिविधियों की निगरानी कर रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार, ड्रोन सिस्टम घने जंगलों और दूर-दराज के क्षेत्रों में भी संदिग्ध मूवमेंट को पकडऩे में सक्षम है। ड्रोन से मिलने वाले रियल-टाइम इनपुट पुलिस कंट्रोल रूम तक पहुंचाए जा रहे हैं, जिनके आधार पर पहाड़ी और दुर्गम इलाकों में तलाशी अभियान और तेज कर दिया गया है। इसी के साथ, शहर के विभिन्न चौराहों पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की जा रही है। घने जंगलों के भीतर कॉम्बिंग ऑपरेशन भी लगातार जारी है। सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे इलाके में सतर्कता बढ़ा दी है, ताकि माओवादी नेटवर्क पर प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

हाल की खबरें
Copyright © 2026 PRAJABARTA. All rights reserved.