Please wait...

 
Trending Now
  • कीट में शुरू हुआ ऐतिहासिक एफआईवीबी बीच प्रो टूर चैलेंज
  • बामड़ा मारवाड़ी सम्मेलन का होली स्नेह मिलन
  • जिंदल फाउंडेशन और भुवनेश्वर नगर निगम की पहल, स्वच्छता सुविधा के लिए मोबाइल सैनिटेशन यूनिट शुरू
  • तेरापंथ युवक परिषद के अध्यक्ष व मंत्री ने की सांसद से भेंट
  • पीपीए में राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस एवं सप्ताह का शुभारंभ
Friday, Mar 6, 2026
Published on: Thursday, March 05, 2026
व्यापार

पीपीए में राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस एवं सप्ताह का शुभारंभ


2030 तक 100 प्रतिशत यंत्रीकरण का लक्ष्य : अध्यक्ष 
पारादीप, (निप्र) : पारादीप पोर्ट प्राधिकरण (पीपीए) में 55वें राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस एवं सप्ताह का शुभारंभ किया गया। इस वर्ष का विषय ‘लोगों को जोड़ें, शिक्षित करें और सशक्त बनाएं ताकि सुरक्षा को बेहतर बनाया जा सके’ रखा गया है। कार्यक्रम का उद्घाटन पारादीप पोर्ट प्राधिकरण के अध्यक्ष पीएल हरानाध ने सुरक्षा सप्ताह का ध्वज फहराकर किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों, कर्मचारियों और श्रमिकों को सुरक्षा शपथ भी दिलाई। इसके साथ ही उन्होंने पीपीए प्रशासनिक भवन से सुरक्षा जागरुकता रैली और ‘सेफ्टी रथ’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
 
यह रैली पारादीप पोर्ट के गेट नंबर-4 तक पहुंची, जहां कर्मचारियों और पोर्ट उपयोगकर्ताओं को सुरक्षित कार्य पद्धतियों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में मुख्य यांत्रिक अभियंता सुशील चंद्र नाहक, विभिन्न विभागों के प्रमुख और पीपीए के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समन्वय ए रमेश ने एम/एस चेन्नई राधा की ओर से किया। समारोह में अध्यक्ष हरानाध ने बंदरगाह संचालन में सुरक्षा, स्वास्थ्य और आधुनिकीकरण के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि पारादीप पोर्ट प्राधिकरण ने 2030 तक 100 प्रतिशत यंत्रीकरण का लक्ष्य निर्धारित किया है। राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह के दौरान कर्मचारियों और पोर्ट उपयोगकर्ताओं के बीच निबंध, वाद-विवाद और पोस्टर प्रतियोगिता, संगोष्ठी तथा डॉक सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 
 

हाल की खबरें
Copyright © 2026 PRAJABARTA. All rights reserved.