बामड़ा, (निप्र) : उत्कल प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन बामड़ा शाखा द्वारा गोपाल ईंट फैक्ट्री परिसर में होली स्नेह मिलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मारवाड़ी समाज के लोग पूरे परिवार के साथ स्नेह मिलन में शामिल होकर अबीर, गुलाल एवं रंगों से जमकर होली खेली और एक दूसरे को होली का बधाई दिया। इस दौरान बच्चे, पुरुष, महिला सभी ने रैन डांस का मजा उठाया।
होली स्नेह मिलन सम्मेलन के दौरान ठंडाई एवं विभिन्न प्रकार के मिष्ठान, व्यंजनों का भी सभी लोगों ने लुक्रत उठाया। इस आयोजन में अध्यक्ष सुनील लाठ, सचिव विष्णु अग्रवाल, राज्य कार्यकारिणी सदस्य ज्योति कुमार लाठ, गोपाल अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, सुशील अग्रवाल, दिलीप अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल एवं अन्य सदस्यों ने अपना सहयोग दिया।