Please wait...

 
Trending Now
  • कीट में शुरू हुआ ऐतिहासिक एफआईवीबी बीच प्रो टूर चैलेंज
  • बामड़ा मारवाड़ी सम्मेलन का होली स्नेह मिलन
  • जिंदल फाउंडेशन और भुवनेश्वर नगर निगम की पहल, स्वच्छता सुविधा के लिए मोबाइल सैनिटेशन यूनिट शुरू
  • तेरापंथ युवक परिषद के अध्यक्ष व मंत्री ने की सांसद से भेंट
  • पीपीए में राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस एवं सप्ताह का शुभारंभ
Friday, Mar 6, 2026
Published on: Thursday, March 05, 2026
व्यापार

जिंदल फाउंडेशन और भुवनेश्वर नगर निगम की पहल, स्वच्छता सुविधा के लिए मोबाइल सैनिटेशन यूनिट शुरू


भुवनेश्वर, (निप्र) : शहर में सार्वजनिक कार्यक्रमों, त्योहारों और बड़े आयोजनों के दौरान स्वच्छता सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिंदल फाउंडेशन और भुवनेश्वर नगर निगम (बीएमसी) ने एक मोबाइल सैनिटेशन यूनिट की शुरुआत की है। यह पूरी तरह सुसज्जित ट्रक आधारित सुविधा जिंदल फाउंडेशन द्वारा बीएमसी को प्रदान की गई है, जिससे भीड़भाड़ वाले आयोजनों में लोगों को स्वच्छ और सुलभ शौचालय सुविधा मिल सके। इस मोबाइल सैनिटेशन वाहन को जिंदल फाउंडेशन की अध्यक्ष शालू जिंदल और भुवनेश्वर नगर निगम की महापौर सुलोचना दास ने भुवनेश्वर में औपचारिक रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
 
इस अवसर पर कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे, जिनमें बीएमसी की उपमहापौर मंजुलता कंहर, बीएमसी आयुक्त चंचल राणा (आईएएस), अतिरिक्त आयुक्त कैलाश चंद्र दास, स्वच्छता स्थायी समिति के अध्यक्ष बिरंची नारायण महासुपाकर, जिंदल स्टील के अध्यक्ष एवं कॉरपोरेट कम्युनिकेशन प्रमुख प्रशांत होता सहित बीएमसी के कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे। यह विशेष रूप से डिजाइन की गई ट्रक आधारित स्वच्छता इकाई जिंदल फाउंडेशन द्वारा नागरिक अवसंरचना को सुदृढ़ करने के प्रयासों के तहत प्रदान की गई है। वहीं भुवनेश्वर नगर निगम इसकी तैनाती, संचालन और रखरखाव की जिम्मेदारी संभालेगा, ताकि जरूरत के समय इसका प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जा सके।
 
जिंदल फाउंडेशन की अध्यक्ष और ओपी जिंदल विश्वविद्यालय, रायगढ़ की चांसलर शालू जिंदल ने कहा कि स्वच्छ और सम्मानजनक शौचालय सुविधा स्वस्थ और समावेशी समाज के निर्माण के लिए बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि शहरों में बढ़ते सार्वजनिक आयोजनों के बीच सुलभ स्वच्छता सुविधाओं की आवश्यकता भी बढ़ जाती है। यह मोबाइल सैनिटेशन यूनिट भुवनेश्वर को स्वच्छ और नागरिकों के लिए अधिक सुविधाजनक शहर बनाने के प्रयासों को मजबूत करेगी और इस पहल में बीएमसी के साथ साझेदारी करना उनके लिए गर्व की बात है।
 

हाल की खबरें
Copyright © 2026 PRAJABARTA. All rights reserved.