Please wait...

 
Trending Now
  • नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार
  • दारिंगबाड़ी में कुख्यात माओवादी शुकुर की तलाश तेज
  • वेदांता ओडिशा में कर्णपोडिकोंडा बॉक्साइट ब्लॉक के लिए पसंदीदा बिडर घोषित
  • सेवा संकल्प प्रस्ताव पर पारादीप पोर्ट प्राधिकरण की पुन: प्रतिबद्धता
  • कटक में अणुव्रत स्थापना दिवस समारोह मना
Tuesday, Mar 3, 2026
Published on: Monday, March 02, 2026
व्यापार

वेदांता ओडिशा में कर्णपोडिकोंडा बॉक्साइट ब्लॉक के लिए पसंदीदा बिडर घोषित


भुवनेश्वर, (निप्र) : ओडिशा सरकार के खान एवं भू-विज्ञान निदेशालय द्वारा कराए गए प्रतिस्पर्धी ई-ऑक्शन के बाद वेदांता लिमिटेड को कोरापुट जिले में स्थित कर्णपोडिकोंडा बॉक्साइट ब्लॉक के लिए पसंदीदा बिडर घोषित किया गया है। टेंडर दस्तावेजों के अनुसार यह ब्लॉक जी-2 स्तर के अन्वेषण (एक्सप्लोरेशन) पर है और करीब 532.747 हेक्टेयर क्षेत्र में फैला हुआ है। यह खनन संपत्ति वेदांता की कच्चे माल की उपलब्धता को मजबूत करेगी और उसके एल्युमिनियम व्यवसाय के लिए रणनीतिक बैकवर्ड इंटीग्रेशन को समर्थन देगी।
 
वेदांता एल्युमिनियम के सीईओ राजीव कुमार ने कहा कि कर्णपोडिकोंडा बॉक्साइट ब्लॉक के लिए पसंदीदा बिडर घोषित होना भारत में पूरी तरह एकीकृत और मजबूत एल्युमिनियम वैल्यू चेन बनाने की दिशा में एक अहम कदम है। यह विकास कंपनी के विस्तार रोडमैप को सीधे तौर पर समर्थन देगा तथा औद्योगिक विकास, स्थानीय मूल्य सृजन और आवश्यक खनिजों में आत्मनिर्भरता के प्रति वेदांता एल्युमिनियम की प्रतिबद्धता को और मजबूत करेगा।
 
देश की अग्रणी एल्युमिनियम उत्पादक कंपनी वेदांता एल्युमिनियम बढ़ती मांग और मजबूत बाजार परिदृश्य को देखते हुए दीर्घकालिक बॉक्साइट संसाधनों को सुरक्षित करने पर फोकस कर रही है। खासतौर पर वेदांता लिमिटेड के आगामी डीमर्जर के मद्देनजर यह कदम कंपनी की दीर्घकालिक रणनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
 
 

हाल की खबरें
Copyright © 2026 PRAJABARTA. All rights reserved.