Please wait...

 
Trending Now
  • नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार
  • दारिंगबाड़ी में कुख्यात माओवादी शुकुर की तलाश तेज
  • वेदांता ओडिशा में कर्णपोडिकोंडा बॉक्साइट ब्लॉक के लिए पसंदीदा बिडर घोषित
  • सेवा संकल्प प्रस्ताव पर पारादीप पोर्ट प्राधिकरण की पुन: प्रतिबद्धता
  • कटक में अणुव्रत स्थापना दिवस समारोह मना
Tuesday, Mar 3, 2026
Published on: Monday, March 02, 2026
राज्य

कटक में अणुव्रत स्थापना दिवस समारोह मना


कटक, (निप्र) : अणुविभा के निर्देशानुसार अणुव्रत समिति कटक की ओर से सोमवार को 78वां अणुव्रत स्थापना दिवस समारोह स्थानीय तेरापंथ भवन कटक में मनाया गया। समिति की ओर से जन जागरुकता के लिए एक रैली भी निकाली गई। अणुव्रत के नारे, उद्घोष के साथ रैली में सभी संस्थाओं ने भागीदारी निभाई।
रैली के संपन्न होने पर तेरापंथ भवन में समारोह संपन्न हुआ। कार्यक्रम का प्रारंभ पूर्व प्रवक्ता उपासक पानमल नाहटा द्वारा नमस्कार महामंत्र के सामूहिक संगान द्वारा किया गया। सभी कार्य मंगल हो इस के लिए मंगलाचरण समिति की बहनों द्वारा किया गया।
 
कटक अणुव्रत समिति के संस्थापक सुनील कोठारी ने अणुव्रत आचार संहिता का वाचन किया गया। कार्यक्रम में सभी संस्थाओं तेरापंथ सभा, भवन समिति, तेरापंथ महिला मंडल, युवक परिषद, कटक ज्ञानशाला की उपस्थिति रही। अणुव्रत समिति के अध्यक्ष संतोष सिंघी द्वारा स्वागत भाषण द्वारा सभी पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि कटर नगर निगम की उपायुक्त जुबली चरण साहू का स्वागत किया गया। ज्ञानशाला के ज्ञानार्थियों द्वारा व्यसन मुक्ति पर एक सुन्दर नाटक प्रस्तुत किया गया।
 
समिति के निवर्तमान अध्यक्ष मुकेश डूंगरवाल ने अणुव्रत के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। सभी संस्था के पदाधिकारियों ने आज के इस कार्यक्रम में अपने विचार प्रस्तुत किए गए। अणुव्रत समिति की बहनों ने इको फ्रेंडली फेस्टिवल की एक लघु नाटिका के द्वारा केमिकल कलर से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में बताया तथा इको फ्रेंडली फेस्टिवल मनाने की शपथ दिलाई। समिति की ओर से ज्ञानशाला ज्ञानार्थियों को पुरस्कृत कर प्रोत्साहित किया गया। ज्ञानशाला प्रशिक्षिकाओं का भी समिति की ओर से सम्मान किया गया। कार्यक्रम में कटक ज्ञानशाला के ज्ञानार्थियों एवं प्रशिक्षिकाओं का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन निशा पुगलिया ने किया। आभार ज्ञापन संगठन मंत्री मोनिका सेठिया द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अणुव्रत के सभी कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया।

हाल की खबरें
Copyright © 2026 PRAJABARTA. All rights reserved.