Please wait...

 
Trending Now
  • नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार
  • दारिंगबाड़ी में कुख्यात माओवादी शुकुर की तलाश तेज
  • वेदांता ओडिशा में कर्णपोडिकोंडा बॉक्साइट ब्लॉक के लिए पसंदीदा बिडर घोषित
  • सेवा संकल्प प्रस्ताव पर पारादीप पोर्ट प्राधिकरण की पुन: प्रतिबद्धता
  • कटक में अणुव्रत स्थापना दिवस समारोह मना
Tuesday, Mar 3, 2026
Published on: Monday, March 02, 2026
राज्य

होलिकादहन के लिए डंडारोपण संपन्न


भुवनेश्वर, (निप्र) : मारवाड़ी सोसायटी भुवनेश्वर के होली आयोजन के क्रम में पहली मार्च की रात को होलिकादहन के लिए पांच स्थानों-पुराना स्टेशन बाजार, यूनिट-3, राममंदिर, नयापल्ली, नीलाद्रि विहार तथा वीएसएस नगर में डंडारोपण पौराणिक व धार्मिक कार्य विधिवत संपन्न हो गया। नयापल्ली, आईआरसी विलेज, दुर्गा मण्डप में उद्योगपति सुरेंद्र डालमिया द्वारा, यूनिट-3, राममंदिर के प्रवेशद्वार के सामने राममंदिर के मुख्य पुजारी पंडित महारुद्र झा द्वारा, नीलाद्रि विहार, राधामाधव मंदिर, बुद्ध पार्क के समीप राजेश केजरीवाल द्वारा, वीएसएस नगर नीलकंठेश्वर मंदिर के समीप चंद्रेश्वर अग्रवाल द्वारा तथा पुराना स्टेशन बाजार दुर्गा मण्डप में विजय गुप्ता द्वारा यह कार्य संपनन्न कराया गया।
 
गौरतलब है कि होलिका दहन में डंडा प्रह्लाद का प्रतीक होता है जिनका विधिवत पूजन हमारे नकारात्मक ऊर्जा से संबंधित आठ दोषों-क्रोध, अहंकार, ईर्ष्या, अज्ञानता, नकारात्मक विचार, लोभ, अशुभता और गलत आचरण से मुक्ति दिलाता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दो मार्च की रात के डेढ़ बजे होलिकादहन संपन्न हुआ। मारवाड़ी सोसायटी भुवनेश्वर के अध्यक्ष संजय लाठ ने यह जानकारी दी कि भुवनेश्वर में सोसायटी की ओर से स्थानीय जयदेवविहार जनता मैदान में चार मार्च को सुबह रंग-गुलाल के साथ ढप का कार्यक्रम होगा, वहीं शाम पांच बजे से विराट होली बंधु मिलन कार्यक्रम होगा।
 
होली आयोजन कमेटी के चेयरमैन चेतन टेकरीवाल ने मारवाड़ी सोसायटी के सभी पदाधिकारियों, सदस्यों, सभी घटक संगठनों से पूर्ण सहयोग करने का निवेदन किया है। चेतन टेकरीवाल ने यह भी निवेदन किया है कि इस अवसर पर मशहूर राजस्थानी गायिका मरु कोकिला सीमा मिश्र के ग्रुप को आमंत्रित किया गया है जो होली से संबंधित अतिमोहक गीत-नृत्य प्रस्तुत करेगा। इसका लुफ्त उठाने के लिए तथा होली बंधुमिलन प्रीतिभोज के लिए सोसायटी से जुड़े सभी फूड कूपनधारी सादर आमंत्रित हैं।
 
 

हाल की खबरें
Copyright © 2026 PRAJABARTA. All rights reserved.