Please wait...

 
Trending Now
  • नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार
  • दारिंगबाड़ी में कुख्यात माओवादी शुकुर की तलाश तेज
  • वेदांता ओडिशा में कर्णपोडिकोंडा बॉक्साइट ब्लॉक के लिए पसंदीदा बिडर घोषित
  • सेवा संकल्प प्रस्ताव पर पारादीप पोर्ट प्राधिकरण की पुन: प्रतिबद्धता
  • कटक में अणुव्रत स्थापना दिवस समारोह मना
Tuesday, Mar 3, 2026
Published on: Monday, March 02, 2026
राज्य

ईसीओआर ने सेवा उत्कृष्टता के प्रति दोहराई प्रतिबद्धता


भुवनेश्वर, (निप्र) : केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा सेवा संकल्प प्रस्ताव को अंगीकृत किए जाने के अनुरूप पूर्व तट रेलवे (ईसीओआर) ने रेल सदन स्थित सभा गृह में बैठक आयोजित की। बैठक में प्रस्ताव का औपचारिक वाचन किया तथा उसके मूल भाव के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। बैठक की अध्यक्षता ईसीओआर के महाप्रबंधक परमेश्वर फुंकवाल ने की।
 
इस अवसर पर विभिन्न विभागों के प्रधान विभागाध्यक्ष, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। साथ ही, क्षेत्र के सभी मंडलों में भी इसी प्रकार की बैठकों का आयोजन किया गया, ताकि सेवा का संदेश संगठन के प्रत्येक स्तर तक पहुंचे। सेवा संकल्प प्रस्ताव का गंभीरतापूर्वक वाचन किया गया, जो पारदर्शिता, दक्षता, उत्तरदायित्व तथा नागरिक-केंद्रित सुशासन के प्रति सामूहिक संकल्प का प्रतीक है।
 
यह प्रस्ताव भारतीय रेल की नैतिक कार्यप्रणाली, संवेदनशील प्रशासन और राष्ट्र के प्रति समर्पित सेवा की प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करता है। सभा को संबोधित करते हुए फुंकवाल ने कहा कि सेवा भारतीय रेल की आत्मा और उसके कार्य संचालन का मूल सिद्धांत है। उन्होंने कहा कि यह प्रस्ताव औपनिवेशिक काल की प्रशासनिक मानसिकता से आगे बढ़कर भारतीय मूल्यों पर आधारित शासन प्रणाली को अपनाने का सजग प्रयास है।
 
बैठक के दौरान प्रधान विभागाध्यक्षों ने प्रस्ताव को दैनिक कार्यप्रणाली में प्रभावी रूप से लागू करने हेतु व्यावहारिक सुझाव भी प्रस्तुत किए। चर्चा का केंद्र सेवा प्रदाय में सुधार, यात्री सुविधाओं के उन्नयन तथा सुरक्षा तंत्र को सुदृढ़ करने पर रहा। विचार-विमर्श रचनात्मक और भविष्य उन्मुख रहा, जिससे एक स्पष्ट एवं क्रियान्वयन योग्य कार्ययोजना निर्धारित की गई। प्रस्ताव का सामूहिक वाचन पूर्व तट रेलवे की इस एकजुट प्रतिबद्धता का प्रतीक बना कि वह नव उत्साह के साथ कार्य करते हुए भारत सरकार की परिकल्पना के अनुरूप जन-केंद्रित और उत्कृष्ट रेल सेवाएं प्रदान करने के लिए सतत प्रयासरत रहेगा। 
-----------------

हाल की खबरें
Copyright © 2026 PRAJABARTA. All rights reserved.