Please wait...

 
Trending Now
  • नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार
  • दारिंगबाड़ी में कुख्यात माओवादी शुकुर की तलाश तेज
  • वेदांता ओडिशा में कर्णपोडिकोंडा बॉक्साइट ब्लॉक के लिए पसंदीदा बिडर घोषित
  • सेवा संकल्प प्रस्ताव पर पारादीप पोर्ट प्राधिकरण की पुन: प्रतिबद्धता
  • कटक में अणुव्रत स्थापना दिवस समारोह मना
Tuesday, Mar 3, 2026
Published on: Monday, March 02, 2026
राज्य

पुरी में अत्याधुनिक क्रूज टर्मिनल का होगा निर्माण : उपमुख्यमंत्री परिडा


पुरी, (निप्र) : ओडिशा सरकार ने राज्य के पर्यटन क्षेत्र को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की दिशा में एक बड़ा ऐलान किया है। उपमुख्यमंत्री एवं पर्यटन मंत्री प्रभती परिडा ने रविवार को घोषणा की कि पुरी में करीब 1000 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक क्रूज टर्मिनल का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही पुरी जिले के सिपासुरुबली क्षेत्र में 1500 एकड़ भूमि पर एक नया नियोजित शहर विकसित किया जाएगा, जिससे पर्यटन आधारित शहरी विकास को बढ़ावा मिलेगा।यह घोषणा पुरी में आयोजित ओडिशा होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के 40वें स्थापना दिवस समारोह के दौरान की गई।
 
मंत्री ने कहा कि क्रूज टर्मिनल के निर्माण से देश-विदेश के क्रूज लाइनर पुरी तक पहुंच सकेंगे, जिससे ओडिशा के तटीय पर्यटन को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलेगी। पुरी पहले से ही जगन्नाथ मंदिर के कारण देश के प्रमुख तीर्थ स्थलों में शामिल है। क्रूज टर्मिनल बनने के बाद यह पवित्र नगरी भारत के पूर्वी तट पर एक बड़े समुद्री पर्यटन केंद्र के रूप में उभरेगी। इससे विदेशी पर्यटकों की संख्या में भी उल्लेखनीय वृद्धि होने की उम्मीद है।
 
 
हजारों युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के अवसर
पर्यटन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, इस महत्वाकांक्षी परियोजना से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष दोनों तरह के रोजगार के अवसर पैदा होंगे। होटल, ट्रांसपोर्ट, गाइड सेवा, ट्रैवल एजेंसियों और अन्य सहायक क्षेत्रों को मजबूती मिलेगी। वहीं सिपासुरुबली में प्रस्तावित नए शहर में आधुनिक शहरी ढांचा, होटल, मनोरंजन केंद्र, व्यावसायिक परिसर और हरित क्षेत्र विकसित किए जाएंगे, जिससे लंबे समय तक पर्यटन आधारित आर्थिक विकास को गति मिलेगी।
 
बीते कुछ वर्षों में ओडिशा में आधारभूत संरचना का तेजी से विस्तार हो रहा है। मोहन माझी के नेतृत्व वाली सरकार पोर्ट आधारित विकास, तटीय राजमार्गों के उन्नयन, धार्मिक एवं विरासत स्थलों तक बेहतर कनेक्टिविटी और बड़े पैमाने पर शहरी परिवर्तन परियोजनाओं पर फोकस कर रही है। सड़क नेटवर्क  का विस्तार, हवाई अड्डों का आधुनिकीकरण और हेरिटेज कॉरिडोर जैसे प्रोजेक्ट इसी व्यापक रणनीति का हिस्सा हैं।
 
पुरी में बनने वाला क्रूज टर्मिनल इस बुनियादी ढांचा विकास अभियान का एक महत्वपूर्ण हिस्सा माना जा रहा है। यह परियोजना न केवल ओडिशा की पर्यटन छवि को मजबूत करेगी, बल्कि राज्य को भारत के पूर्वी तट पर एक प्रमुख समुद्री पर्यटन गंतव्य के रूप में स्थापित करने में मददगार साबित होगी।

हाल की खबरें
Copyright © 2026 PRAJABARTA. All rights reserved.