Please wait...

 
Trending Now
  • नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार
  • दारिंगबाड़ी में कुख्यात माओवादी शुकुर की तलाश तेज
  • वेदांता ओडिशा में कर्णपोडिकोंडा बॉक्साइट ब्लॉक के लिए पसंदीदा बिडर घोषित
  • सेवा संकल्प प्रस्ताव पर पारादीप पोर्ट प्राधिकरण की पुन: प्रतिबद्धता
  • कटक में अणुव्रत स्थापना दिवस समारोह मना
Tuesday, Mar 3, 2026
Published on: Monday, March 02, 2026
राज्य

भुवनेश्वर जिला माहेश्वरी सभा का होली बंधु मिलन आयोजित


भुवनेश्वर, (निप्र) : भुवनेश्वर जिला माहेश्वरी सभा की ओर से रविवार को पुरी बाईपास रोड स्थित डिस्टेनिटी कन्वेंशन हॉल में होली बंधु मिलन का आयोजन किया गया, जिसमें माहेश्वरी परिवारों ने सामूहिक रूप से अपने-अपने लड्डू गोपाल को रंगोत्सव से रिझाया। मंच संचालन विमल राठी (अध्यक्ष, युवा संगठन) ने किया। भगवान महेश के समक्ष बिष्णु नारायण मल (चैयरमैन ), हीरा लाल चांडक (अध्यक्ष )मानिक चंद माहेश्वरी (उपाध्यक्ष), जगदीश माहेश्वरी (कोषाध्यक्ष ), घनश्याम पेड़ीवाल, नंदकिशोर माहेश्वरी (भु.पू.प्रदेश अध्यक्ष ) द्वारा दीप प्रज्वलित करने के साथ साथ पूजा-अर्चना और सामुहिक महेश वंदना की गई।
 
कोलकाता से पधारे जितेंद्र कोठारी ने ठाकुर जी श्रीनाथ का मनमोहक श्रृंगार और प्रसाद की प्रस्तुति दी और गायक कलाकार महेश दम्मानी और निधि सोनी ने मीठी मधुर वाणी से भजनों और होली धमाल से महिला संगठन, युवा संगठन सदस्यों के साथ सभी को रिझाया व नचाया। सभा द्वारा निमंत्रित मारवाड़ी सोसाइटी से संजय लाठ, चेतन टेकरीवाल, राजेश केजरीवाल, तेरापंथ समाज से रंजीत वैद, बछराज बेताला, विरेंद्र बेताला, बीकानेर जिला नागरिक परिषद से नवरत्न बोथरा, परशुराम मित्र मंडल से आनंद पुरोहित, शिव कुमार शर्मा, मुरारी लाल खंडेलवाल, अशोक शर्मा, चिंरजी लाल शर्मा कटक माहेश्वरी समाज से भंवर लाल पेडीवाल (अध्यक्ष), राजकुमार पेडीवाल, बजरंग लाल चांडक मदन मोहन राठी (भूतनूपर्व प्रदेश अध्यक्ष) उत्कल प्रदेश माहेश्वरी सभा से सुनील कोठारी (सचिव) महावीर मुंदड़ा (उपाध्यक्ष) व अन्य सभी को राजस्थानी पगड़ी, दुपट्टा और गुलाल का तिलक करके सम्मानित किया और हाई टी, ठंडाई व अर्न प्रसाद का सभी ने लुफ्त लिया। 

हाल की खबरें
Copyright © 2026 PRAJABARTA. All rights reserved.