Please wait...

 
Trending Now
  • नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार
  • दारिंगबाड़ी में कुख्यात माओवादी शुकुर की तलाश तेज
  • वेदांता ओडिशा में कर्णपोडिकोंडा बॉक्साइट ब्लॉक के लिए पसंदीदा बिडर घोषित
  • सेवा संकल्प प्रस्ताव पर पारादीप पोर्ट प्राधिकरण की पुन: प्रतिबद्धता
  • कटक में अणुव्रत स्थापना दिवस समारोह मना
Tuesday, Mar 3, 2026
Published on: Monday, March 02, 2026
राज्य

कटक में 72 संकीर्तन मंडली की परंपरागत दोल मेला संपन्न


कटक, (निप्र ) : हजारों वर्षों से प्रचलित परंपरा के अनुसार, कटक नगर का प्रसिद्ध 72 संकीर्तन मंडली का पारंपरिक दोल मेला सोमवार को बक्सी बाजार बढ़ई साही स्थित 72 मठ प्रांगण में आनंद, उल्लास के बीच संपन्न हुआ। परंपरा के अनुसार, कटक का दोल मेला फाल्गुन दशमी से शुरू होकर पूर्णिमा पर समाप्त होता है। इस वर्ष, पूर्णिमा पर ग्रहण होने के कारण मेला एक दिन पूर्व ही आयोजित किया गया। मेला के अवसर पर सुबह दोल मुंडेई चंदन पडिय़ा निकट से सैकड़ों दोलों में भगवान राधा-कृष्ण को विराजित कर भव्य संकीर्तन शोभायात्रा निकाली गई।
 
यात्रा बक्सी साही, वज्रकबाटी, माली साही, शिकारी साही, रानीहाट, मंगला बाग, नया पाटणा, मछुआ बाजार, मणि साहू चौक, व्यापारी साही होते हुए 72 मठ तक पहुंची, जहां मेला प्रारंभ हुआ। विभिन्न संकीर्तन दलों के आगमन पर अधिकारीगण का स्वागत अबीर लगाकर किया गया। झांझ, खोल, मृदंग आदि वाद्य यंत्रों के साथ शोभायात्रा ने शहर के वातावरण को आध्यात्मिक एवं भव्य बना दिया। स्वर्ण और चांदी के दोल विशेष आकर्षण का केंद्र बने। सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए गए थे और व्यापक पुलिस बल तैनात किया गया था।
 
72 संकीर्तन मंडली के अध्यक्ष देवेंद्र साहू ने सभी दलों का सम्मानपूर्वक स्वागत किया। कटक महानगर शांति समिति एवं विभिन्न पूजा समितियों के कर्मकार उपस्थित रहे। इस दोल उत्सव का मुख्य पर्व 72 दोल मेला है, जिसे 72 संकीर्तन मंडली द्वारा संचालित किया जाता है। सभी कार्यों की सुचारू व्यवस्था के लिए विभिन्न क्षेत्रों के नामित सदस्य मेला संचालन समिति में शामिल होते हैं। इस वर्ष मेला चतुर्दशी तिथि को शांतिपूर्ण श्रृंखला में संपन्न हुआ। इस भव्य आयोजन में शहर के 90 से अधिक दोल शामिल हुए और हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पारंपरिक श्रद्धा का अनुभव किया।
 

हाल की खबरें
Copyright © 2026 PRAJABARTA. All rights reserved.