Please wait...

 
Trending Now
  • नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार
  • दारिंगबाड़ी में कुख्यात माओवादी शुकुर की तलाश तेज
  • वेदांता ओडिशा में कर्णपोडिकोंडा बॉक्साइट ब्लॉक के लिए पसंदीदा बिडर घोषित
  • सेवा संकल्प प्रस्ताव पर पारादीप पोर्ट प्राधिकरण की पुन: प्रतिबद्धता
  • कटक में अणुव्रत स्थापना दिवस समारोह मना
Tuesday, Mar 3, 2026
Published on: Monday, March 02, 2026
राज्य

मारवाड़ी समाज में ‘डांडा रोपण’ से हुई होली की शुरुआत


बरगढ़ /बलांगीर, (निप्र):  बलांगीर मारवाड़ी समाज की ओर से स्थानीय सूदपड़ा स्थित कल्याण मंडप में होली उत्सव की शुरुआत ‘डांडा रोपण’ से हुआ। यह परंपरा सदियों पुरानी है और इसी दिन से आधिकारिक तौर पर होली त्योहार का आगाज माना जाता है। डांडा रोपण उत्सव का श्रीगणेश बलांगीर के मारवाड़ी समाज और स्थानीय मंदिरों के पास समाज के प्रबुद्ध जनों और युवाओं की उपस्थिति में ‘होली का डांडा’ गाड़ा गया। इस दौरान पंडित विजय शर्मा द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ भूमि पूजन किया गया, जिसके बाद लकड़ी के डंडे (डांडा) को स्थापित किया गया।
 
यह डांडा भक्त प्रह्लाद का प्रतीक माना जाता है। इसके रोपण के साथ ही समाज में होली के गीतों (फाग) और ढाप-चंग की गूंज शुरू हो गई। मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय मीडिया प्रभारी पवन अग्रवाल, उत्कल प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन के शाखा अध्यक्ष संजय अग्रवाल (अन्नू) महासचिव गजानन अग्रवाल, सह सचिव अनिल मोदी, उपाध्यक्ष कन्हैया अग्रवाल पूजा में शामिल हुए। वहीं समाज के अन्य सदस्यों ने भी पूजा में भाग लिया। मारवाड़ी समाज की ओर से रात को होलिका दहन किया जाएगा। इसके पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 
 

हाल की खबरें
Copyright © 2026 PRAJABARTA. All rights reserved.