Please wait...

 
Trending Now
  • कीट में शुरू हुआ ऐतिहासिक एफआईवीबी बीच प्रो टूर चैलेंज
  • बामड़ा मारवाड़ी सम्मेलन का होली स्नेह मिलन
  • जिंदल फाउंडेशन और भुवनेश्वर नगर निगम की पहल, स्वच्छता सुविधा के लिए मोबाइल सैनिटेशन यूनिट शुरू
  • तेरापंथ युवक परिषद के अध्यक्ष व मंत्री ने की सांसद से भेंट
  • पीपीए में राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस एवं सप्ताह का शुभारंभ
Friday, Mar 6, 2026
Published on: Thursday, March 05, 2026
खेल

कीट में शुरू हुआ ऐतिहासिक एफआईवीबी बीच प्रो टूर चैलेंज


भारत का पहला विश्वविद्यालय बना मेजबान
भुवनेश्वर, (निप्र) : कीट डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी में बुधवार शाम दूती चांद एथलेटिक स्टेडियम में एफआईवीबी वॉलीबॉल वल्र्ड बीच प्रो टूर चैलेंज 2026 का भव्य उद्घाटन किया गया। इसके साथ ही कीट भारत का पहला विश्वविद्यालय बन गया है, जिसने इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय बीच वॉलीबॉल प्रतियोगिता की मेजबानी की है। यह ऐतिहासिक खेल आयोजन 4 से 8 मार्च 2026 तक कीट विश्वविद्यालय में आयोजित हो रहा है, जिसमें पुरुष और महिला दोनों वर्गों की प्रतियोगिताएं शामिल हैं।
 
52 देशों की 83 टीमें ले रहीं भाग 
इस अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में 52 देशों की 83 टीमें भाग ले रही हैं और 300 से अधिक खिलाड़ी तथा अधिकारी इसमें शामिल हुए हैं। उद्घाटन समारोह में अतिथियों, खेल अधिकारियों और अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का उद्घाटन ओडिशा के विधि, लोक निर्माण और आबकारी मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन ने किया। इस अवसर पर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एक प्रदर्शनी मैच भी खेला गया। कीट और कीस के संस्थापक डा अच्युत सामंत ने अतिथियों का स्वागत किया।
 
समारोह में एफआईवीबी तकनीकी प्रतिनिधि ब्लेयर हैरिसन और कीट विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो डॉ सरनजीत सिंह भी उपस्थित थे। मुख्य अतिथि पृथ्वीराज हरिचंदन ने अपने संबोधन में कहा कि यह अवसर कीट, ओडिशा और पूरे देश के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि पहली बार किसी भारतीय विश्वविद्यालय में इतने प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय बीच वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन हो रहा है। मंत्री ने इस आयोजन के लिए डा अच्युत सामंत की दूरदृष्टि और समर्पण की सराहना की।
 
उन्होंने कहा कि उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट देखा था, जिसमें प्रो सामंत स्वयं आयोजन की तैयारियों की निगरानी कर रहे थे। डा अच्युत सामंत ने दुनिया भर से आए खिलाडिय़ों और प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए कहा कि उन्हें खुशी है कि 52 देशों के खिलाड़ी भुवनेश्वर में इस प्रतियोगिता के लिए एकत्र हुए हैं। उन्होंने कहा कि यह टूर्नामेंट ऐसे समय में हो रहा है, जब पश्चिम एशिया में अस्थिरता का माहौल है, फिर भी खिलाडिय़ों ने खेल भावना और एकता की भावना से इसमें भाग लेने के लिए यात्रा की।  

हाल की खबरें
Copyright © 2026 PRAJABARTA. All rights reserved.