Please wait...

 
Trending Now
  • पूर्वी भारत का सबसे बड़ा हनी एफपीओ-वेदामृत लॉन्च
  • राज्य में 64.7 लाख बिजली उपभोक्ताओं को अतिरिक्त सुरक्षा जमा नोटिस : मंत्री
  • शास्त्रीय भाषा दिवस ः मुख्यमंत्री ने ओडिय़ा भाषा की गरिमा की रक्षा का किया आह्वान
  • बकाया बिजली बिल के कारण 25,076 एलटी कनेक्शन कटे : मंत्री
  • कई आवश्यक वस्तुओं को लेकर दूसरे राज्यों पर निर्भर है ओडिशा : मंत्री
Thursday, Mar 12, 2026
Published on: Wednesday, March 11, 2026
राज्य

शास्त्रीय भाषा दिवस ः मुख्यमंत्री ने ओडिय़ा भाषा की गरिमा की रक्षा का किया आह्वान


भुवनेश्वर, (निप्र) : राज्य के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने ओडिय़ा शास्त्रीय भाषा दिवस के अवसर पर ओडिय़ा भाषी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। सोशल मीडिया पर अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने लिखा, ओडिय़ा भाषा दिवस के अवसर पर सभी ओड़िया भाषी लोगों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। हमारी भाषा हमारे गर्व और पहचान का प्रतीक है।
 
इसकी समृद्धि और सुंदरता हमें विशिष्ट बनाती है। हमारी परंपराओं, संस्कृति और विरासत की रक्षा के लिए भाषा का संरक्षण और संवर्धन अत्यंत महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में ओड़िया भाषा पर गर्व व्यक्त करते हुए लोगों से इसे बढ़ावा देने, संरक्षित करने और समृद्ध बनाने के लिए एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ओड़िया भाषा ओड़िया समाज की पहचान और संस्कृति का महत्वपूर्ण आधार है।

हाल की खबरें
Copyright © 2026 PRAJABARTA. All rights reserved.