Please wait...

 
Trending Now
  • राज्य में रसोई गैस व पेट्रोल-डीजल की पर्याप्त उपलब्धता : मुख्य सचिव
  • अडाणी फाउंडेशन ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया
  • वेदांता ने डीसीएस को लीड करने के लिए तैयार की महिलाओं की टीम
  • जेएसडब्ल्यू उत्कल स्टील में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
  • पीपीए की सीआईएसएफ इकाई ने मनाया 57वां स्थापना दिवस
Wednesday, Mar 11, 2026
Published on: Tuesday, March 10, 2026
राज्य

राज्य में रसोई गैस व पेट्रोल-डीजल की पर्याप्त उपलब्धता : मुख्य सचिव


भुवनेश्वर, (निप्र) : मुख्य सचिव अनु गर्ग ने मंगलवार को राज्य में रसोई गैस (एलपीजी) तथा पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता की स्थिति की समीक्षा की। लोकसेवा भवन के सम्मेलन कक्ष में आयोजित बैठक में खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव संजय कुमार सिंह के साथ आईओसीएल, एचपीसीएल और बीपीसीएल जैसी तेल विपणन कंपनियों के अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में मुख्य सचिव ने कहा कि राज्य में रसोई गैस की पर्याप्त उपलब्धता है और आम जनता को किसी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। तेल कंपनियों के अधिकारियों ने बताया कि उपभोञ्चताओं को एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति में फिलहाल कोई समस्या नहीं है।
 
साथ ही शैक्षणिक संस्थानों और अस्पतालों के लिए भी रसोई गैस की आपूर्ति सामान्य रूप से जारी है। बैठक में रिफाइनरी और डिपो से एलपीजी वितरकों तथा रिटेल आउटलेट तक आपूर्ति प्रक्रिया और सप्लाई चेन व्यवस्था पर भी विस्तृत चर्चा की गई। मुख्य सचिव ने तेल कंपनियों को आपूर्ति व्यवस्था संतुलित बनाए रखने और आवश्यक वस्तुओं की सुचारू उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता कल्याण विभाग तथा तेल कंपनियों को एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता संबंधी जानकारी नियमित रूप से सार्वजनिक करने और लोगों में जागरुकता बढ़ाने के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा गया। तेल कंपनियों को केंद्र सरकार को भेजी जाने वाली उपलब्धता रिपोर्ट की प्रतिदिन एक प्रति राज्य सरकार को भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। 

हाल की खबरें
Copyright © 2026 PRAJABARTA. All rights reserved.