Please wait...

 
Trending Now
  • अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर 20 महिलाओं का हुआ सम्‍मान, 500 जरूरतमंदों को साड़ी वितरण
  • उत्कल प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन बलांगीर शाखा के चुनाव 28 मार्च को
  • जिंदल स्टील ने मनाया नवीन जिंदल का जन्मदिन
  • ‘वूमेन कल्चरल मीट 2026’ का भव्य शुभारंभ
  • एसबीआई कटक ने मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
Tuesday, Mar 10, 2026
Published on: Monday, March 09, 2026
व्यापार

जिंदल स्टील ने मनाया नवीन जिंदल का जन्मदिन


अनगुल, (निप्र) : जिंदल स्टील के कर्मचारियों ने अपने चेयरमैन नवीन जिंदल का जन्मदिन अनगुल संयंत्र और आसपास के क्षेत्रों में स्वास्थ्य, सामुदायिक सहभागिता और सामाजिक सेवा से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से उत्साहपूर्वक मनाया। कार्यक्रमों की शुरुआत सुबह जिंदल नगर टाउनशिप में आयोजित योग सत्र से हुई, जिसका मार्गदर्शन योग गुरु स्वामी सत्यबिंदु सरस्वती ने किया।
 
इस अवसर पर अंगुल लोकेशन हेड एवं कार्यकारी निदेशक पीके बिजू नायर, कार्यकारी निदेशक (आयरन जोन) दामोदर मित्तल, कार्यकारी निदेशक (एसएमएस एवं मिल्स) हृदयेश्वर झा तथा एचआर अध्यक्ष दिलीप सिन्हा सहित विभिन्न विभागों के प्रमुख, कर्मचारी और उनके परिवार के सदस्य उत्साह के साथ शामिल हुए। सभी ने चेयरमैन के अच्छे स्वास्थ्य, समृद्धि और दीर्घायु की कामना भी की। कंपनी की कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) पहल के तहत जिंदल फाउंडेशन द्वारा कई सामुदायिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।
 
जमुनाली में चिरंजीवी न्यूट्रिशन सपोर्ट प्रोजेक्ट के अंतर्गत स्थानीय समुदाय में पोषण जागरुकता और स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसी अवसर पर स्थानीय युवाओं में खेल और मनोरंजन गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए जमुनाली खेल मैदान का उद्घाटन भी किया गया। इसके अलावा जन जीविका केंद्र में नाड़ी परीक्षा और आयुर्वेदिक जीवनशैली परामर्श शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें पारंपरिक स्वास्थ्य पद्धतियों और निवारक चिकित्सा के महत्व पर जानकारी दी गई।

हाल की खबरें
Copyright © 2026 PRAJABARTA. All rights reserved.