Please wait...

 
Trending Now
  • अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर 20 महिलाओं का हुआ सम्‍मान, 500 जरूरतमंदों को साड़ी वितरण
  • उत्कल प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन बलांगीर शाखा के चुनाव 28 मार्च को
  • जिंदल स्टील ने मनाया नवीन जिंदल का जन्मदिन
  • ‘वूमेन कल्चरल मीट 2026’ का भव्य शुभारंभ
  • एसबीआई कटक ने मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
Tuesday, Mar 10, 2026
Published on: Monday, March 09, 2026
व्यापार

‘वूमेन कल्चरल मीट 2026’ का भव्य शुभारंभ


पारादीप, (निप्र) : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जगन्नाथ ललित कला संसद (जेएलकेएस) ने पारादीप पोर्ट अथॉरिटी (पीपीए) के सहयोग से यहां  ‘वूमेन कल्चरल मीट 2026’ का आयोजन किया। सप्ताह भर चलने वाले इस कार्यक्रम में पारादीप क्षेत्र की महिलाओं की रचनात्मकता, सांस्कृतिक प्रतिभा और उपलब्धियों को विशेष रूप से प्रदर्शित किया जा रहा है।
 
कार्यक्रम का शुभारंभ पारादीप पोर्ट अथॉरिटी के अध्यक्ष पीएल हरनाध द्वारा पारंपरिक दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर पारादीप पोर्ट अथॉरिटी के वरिष्ठ अधिकारी, विभिन्न विभागों के प्रमुख तथा कर्मचारी उपस्थित रहे और महिलाओं के योगदान को सम्मान देने वाली इस पहल की सराहना की। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में कायक्रम के दौरान केक कटिंग समारोह का भी आयोजन किया गया, जो महिलाओं की उपलब्धियों के प्रति खुशी, एकता और सम्मान का प्रतीक बना।
 
इसके साथ ही पारादीप लेडीज क्लब द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार भी प्रदान किए गए, जिससे पोर्ट टाउनशिप की महिलाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला। वूमेन कल्चरल मीट 2026 का आयोजन 13 मार्च 2026 तक जारी रहेगा, जिसमें पारादीप के विभिन्न लेडीज क्लबों और स्थानीय संगठनों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रस्तुतियां दी जाएंगी। 

हाल की खबरें
Copyright © 2026 PRAJABARTA. All rights reserved.