Please wait...

 
Trending Now
  • अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर 20 महिलाओं का हुआ सम्‍मान, 500 जरूरतमंदों को साड़ी वितरण
  • उत्कल प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन बलांगीर शाखा के चुनाव 28 मार्च को
  • जिंदल स्टील ने मनाया नवीन जिंदल का जन्मदिन
  • ‘वूमेन कल्चरल मीट 2026’ का भव्य शुभारंभ
  • एसबीआई कटक ने मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
Tuesday, Mar 10, 2026
Published on: Monday, March 09, 2026
राज्य

दो वर्षों में साइबर ठगों ने 711 करोड़ से अधिक की ठगी की


7 करोड़ रुपये हुए बरामद
भुवनेश्वर, (निप्र) : राज्य में पिछले दो वर्षों के दौरान साइबर ठगों ने लोगों से 711 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी की है, जबकि अब तक केवल लगभग 7 करोड़ रुपये ही बरामद किए जा सके हैं। यह जानकारी मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने सोमवार को विधानसभा में दी। विधानसभा में एक प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्ष 2024 में राज्य में कुल 27,368 साइबर ठगी के मामले दर्ज किए गए। इस दौरान साइबर अपराधियों ने लोगों से 279.71 करोड़ रुपये की ठगी की।
 
हालांकि, इस राशि में से केवल 2.47 करोड़ रुपये ही बरामद किए जा सके। उन्होंने बताया कि वर्ष 2025 में साइबर अपराध के मामलों में काफी बढ़ोतरी दर्ज की गई। इस वर्ष कुल 49,426 मामले दर्ज किए गए, जिनमें साइबर अपराधियों ने लोगों से 432.28 करोड़ रुपये की ठगी की, लेकिन इसमें से केवल 5.31 करोड़ रुपये ही वापस प्राप्त किए जा सके। इस प्रकार दो वर्षों की अवधि में राज्य में साइबर ठगों ने कुल मिलाकर 711 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी की, जबकि बरामद की गई राशि मात्र लगभग 7 करोड़ रुपये ही है। 

हाल की खबरें
Copyright © 2026 PRAJABARTA. All rights reserved.